मुंबई: पूर्व सीपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस निकाले जाने की खबरों पर एसीबी का बयान, कहा- कोई एलओसी जारी नहीं की गई
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ दो लुकआउट सर्कुलर निकाले जाने की खबरों पर राज्य एसीबी ने एक बयान जारी किया है।
विस्तार
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ दो लुकआउट सर्कुलर निकाले जाने की खबरों पर राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बयान जारी किया है। एसीबी ने साफ किया है कि सिंह के खिलाफ कोई एलओसी जारी नहीं की गई है।
एसीबी का बयान
एसीबी ने कहा, 'कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र एसीबी ने मुंबई के पूर्व सीपी परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। यह खबर झूठी है।'
Some reports are claiming that Maharashtra ACB has issued a lookout notice against former Mumbai CP Parambir Singh (in file photo). The news is false. ACB has not issued any LOC against Singh: Anti Corruption Bureau pic.twitter.com/ChDKP5lZUW
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 27, 2021
बता दें, परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार और जबरन वसूली के मामलों में जांच चल रही है। उन पर आरोप है कि उन्होंने डेवलवपर श्याम सुंदर अग्रवाल से 20 करोड़ रुपये की जबरन वसूली की है। इसी मामले को लेकर परमबीर सिंह के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज हुई है।
पुलिस निरीक्षक का आरोप
इसके अलावा पुलिस निरीक्षक अनूप डांगे ने आरोप लगाया था कि परमबीर सिंह के कहने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार डांगे एक पब विवाद में शामिल कुछ लोगों का पक्ष लेने में नाकमयाब साबित हुए थे, इसलिए उन्हें निलंबित कर दिया गया था। डांगे ने परमबीर सिंह पर यह भी आरोप लगाया था कि उन्होंने बाद में निलंबन रद्द करने के लिए दो करोड़ रुपये की मांग की थी।