फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On the 4th anniversary of government PM Narendra Modi to visit Odisha today

मोदी सरकार के चार साल: पीएम बोले- कंफ्यूजन नहीं कमिटमेंट वाली है हमारी सरकार

Sat, 26 May 2018 06:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओडिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओडिशा Updated Sat, 26 May 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
On the 4th anniversary of government PM Narendra Modi to visit Odisha today
पीएम मोदी
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार को आज चार वर्ष पूरे हो गए हैं। भाजपा सरकार पूरे देश में अपनी उपलब्धि गिनाने में लगी हुई है। जबकि विपक्षी दल सरकार को विफल बता रहे हैं। कह रहे हैं कि कोरा झूठ बोलकर चार साल गुजार दिए। 
विज्ञापन


भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के कटक में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए 100 प्लाटून पुलिस बल तैनात रहेंगे। प्रधानमंत्री की इस रैली को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि इस की 21 लोकसभा सीटों में भाजपा के पास मात्र एक ही सीट है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उनकी यह रैली महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 
विज्ञापन


 बता दें कि ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होने हैं। इसको देखते हुए पार्टी की योजना है कि अगर मोदी पुरी से चुनाव लड़ते हैं तो भाजपा को विधानसभा और लोकसभा में काफी फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ओडिशा में विधानसभा की 147 सीटें हैं। वहीं, लोकसभा की 21 सीटें हैं। इनमें से 20 सीटें बीजू जनता दल (बीजेडी) और एक सीट भाजपा के पास है। यहां साल 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेडी को 117, कांग्रेस को 16 और भाजपा को 10 सीटें मिली थीं।


 15 दिन चलेगा भाजपा का जलसा

केंद्र में मोदी सरकार की चौथी वर्षगांठ मनाने के लिए भाजपा ने एक पखवाड़े का कार्यक्रम बनाया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समाज के विभिन्न क्षेत्रों के एक लाख लोगों तक सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए कवायद में जुटे हैं। 

भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम 27 मई से शुरू होगा। कार्यक्रम के दौरान केंद्र और भाजपा शासित राज्यों के मंत्री, सांसद, विधायक, मेयर और पार्टी के सभी पदाधिकारी पूरे देश में प्रभावशाली लोगों और विशेषज्ञों तक पहुंचेंगे। 


इस दौरान अनुसूचित जाति/जनजाति क्षेत्रों और बुजुर्गों के लिए विशेष संपर्क अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम के मुताबिक प्रत्येक भाजपा नेता को कम से कम 25 प्रमुख लोगों के पास जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed