{"_id":"668278bbd6ed2b83b50575d4","slug":"on-speculations-of-his-resignation-manipur-cm-n-biren-singh-says-this-is-misinformation-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: इस्तीफे की अटकलों पर सीएम एन. बीरेन सिंह का बयान, 'मणिपुर मुश्किल दौर में ऐसी भ्रामक खबरें न फैलाएं'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: इस्तीफे की अटकलों पर सीएम एन. बीरेन सिंह का बयान, 'मणिपुर मुश्किल दौर में ऐसी भ्रामक खबरें न फैलाएं'
Mon, 01 Jul 2024 03:07 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 01 Jul 2024 03:07 PM IST
सार
मणिपुर में हिंसा के बीच राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे की अटकलों पर खुद उन्होंने खंडन किया। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सभी मीडियाकर्मियों से अपील करता हूं कि वे कोई भी अपुष्ट खबर और सूचना सार्वजनिक न करें।
विज्ञापन
एन बीरेन सिंह
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से कई मौकों पर हिंसा की खबरें सामने आती हैं। इसे लेकर राज्य सरकार पर कई आरोप प्रत्यारोप लगते रहते हैं और मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह पर भी सवाल उठते हैं। राज्य में हिंसा को लेकर कई बार मुख्यमंत्री से इस्तीफा भी मांगा गया है। वहीं हाल ही में राज्य के कई विधायकों के अचानक दिल्ली जाने पर इस मुद्दे को और हवा मिली है।
मणिपुर मुश्किल दौर से गुजर रहा है- मुख्यमंत्री
वहीं अपने इस्तीफे की अटकलों पर मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा, कि ऐसे महत्वपूर्ण समय में जब मणिपुर मुश्किल दौर से गुजर रहा है, हमें नेताओं के तौर पर पूरा भरोसा है और हमें लोगों को सही रास्ते पर लाना है। अगर हम रास्ते से भटक गए तो उनका नेतृत्व कौन करेगा? मणिपुर और भी अराजकता में फंस जाएगा।
'मीडियाकर्मियों से अपील ऐसी भ्रामक खबरें न फैलाएं'
इस दौरान मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा कि मैं सभी मीडियाकर्मियों से अपील करता हूं कि वे कोई भी अपुष्ट खबर और कोई भी सूचना सार्वजनिक न करें। जब कोई कहता है कि मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ने जा रहे हैं, तो लोग घबराने लगते हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि हमें ऐसी गलत सूचना नहीं फैलानी चाहिए।
विज्ञापन
एक साल से ज्यादा वक्त से मणिपुर में हिंसा जारी
बता दें कि मणिपुर में 3 मई 2023 को जातीय हिंसा भड़की थी। राज्य में फैली हिंसा में 200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। मणिपुर हाईकोर्ट ने 27 मार्च 2023 के मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) सूची में शामिल करने पर विचार करने का आदेश दिया था। जिसके बाद मणिपुर में जातीय हिंसा भड़क उठी थी। जिसके बाद से राज्य से लगातार हिंसक घटनाएं सामने आ रही है।

#WATCH | Imphal: On speculations of his resignation, Manipur CM N Biren Singh says, "...In such a crucial time when Manipur is passing through a troubled time, we as leaders should not...We have full confidence and we have to guide the people on the right path. If we deviate from… pic.twitter.com/BBIq9yNFol
— ANI (@ANI) July 1, 2024