{"_id":"5cf36045bdec2207863ac7b6","slug":"on-owaisi-tenant-statement-bjp-leader-madhav-bhandari-said-had-been-given-share-in-1947","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी के बयान पर भाजपा का पलटवार, 1947 में दे दी थी हिस्सेदारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओवैसी के बयान पर भाजपा का पलटवार, 1947 में दे दी थी हिस्सेदारी
Sun, 02 Jun 2019 11:06 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
माधव भंडारी
- फोटो : ANI
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को कहा था कि मुसलमान इस देश के किराएदार नहीं बल्कि हिस्सेदार हैं। उनके इस बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रवक्ता माधव भंडारी ने ओवैसी पर निशाना साधा है। उन्होंने ओवैसी को दो टूक में जवाब देते हुए कहा कि उन्हें किसी ने किराएदार नहीं कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
माधव भंडारी ने कहा, 'उन्हें सोच-समझकर बोलना चाहिए। उनको किसी ने किराएदार नहीं कहा। लेकिन हिस्सेदारी की भाषा बोलेंगे तो हिस्सेदारी 1947 में दे दी तो अब मामला खत्म हो गया।' हैदराबाद में मक्का मस्जिद पर लोगों को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा था, 'अगर कोई यह समझ रहा है कि हिंदुस्तान के वजीर-ए-आजम 300 सीट जीत के हिंदुस्तान पर मनमानी करेंगे तो नहीं हो पाएगा। वजीर-ए-आजम से हम कहना चाहते हैं कि संविधान का हवाला देकर असदुद्दीन ओवैसी आपसे लड़ेगा। मजलूमों के इंसाफ के लिए लड़ेगा। हिंदुस्तान को आबाद रखना है। हम हिंदुस्तान को आबाद रखेंगे। हम यहां पर बराबर के शहरी हैं। किराएदार नहीं हैं हिस्सेदार रहेंगे।'
विज्ञापन
Madhav Bhandari,BJP on Asaduddin Owaisi: Unhe soch samajh ke bolna chahiye. Unko kisi ne kirayedaar nahi kaha, lekin hissedari ki bhasha bolenge to hissedari 1947 mein de di toh maamla khatam ho gaya pic.twitter.com/8d9N1AtIUS
— ANI (@ANI) June 2, 2019
ओवैसी के बयान पर शनिवार को केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए पलटवार किया था। उन्होंने कहा था, 'कुछ लोग अपनी रोजी-रोटी के लिए इस तरह के बयान देते हैं। यह लोग धर्म, जाति और क्षेत्र के नाम पर बेतुकी बातें करते हैं। इससे किसी को भी फायदा नहीं पहुंचता। मोदीजी के पास 130 करोड़ लोगों का भरोसा है और सभी जानते हैं कि वे मोदीजी के नेतृत्व में देश पूरी तरह सुरक्षित हैं।'
इससे पहले ओवैसी ने कहा था कि देश में मोदी सरकार आने से मुस्लिमों को डरना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा था, 'भारत का कानून और संविधान हमें अपने धर्म का पालन करने की अनुमति देते हैं। यदि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर जा सकते हैं तो आप भी गर्व से मस्जिद जा सकते हैं।'