फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On May 15, the BSP MP wrote a letter to the administration, requesting the administration to release the people locked in the Quarantine Center of Amroha.

वो डेढ़ महीने से क्वारंटीन सेंटर में था बंद, हार्ट अटैक से हुई मौत तो जागा प्रशासनः दानिश अली

Wed, 20 May 2020 11:06 PM IST
श्रीधर मिश्रा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 20 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
On May 15, the BSP MP wrote a letter to the administration, requesting the administration to release the people locked in the Quarantine Center of Amroha.
बसपा सांसद कुंवर दानिश अली - फोटो : Social Media
सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा है कि अमरोहा के क्वारंटीन सेंटर में पिछले 45 दिनों से दो दर्जन से अधिक लोगों को क्वारंटीन करके रखा गया था। उन्होंने प्रशासन से इन्हें इनके घर जाने की अनुमति दिए जाने की अपील की थी, लेकिन उनकी अपील के बाद भी क्वाारंटीन किए गए लोगों को नहीं छोड़ा गया। लेकिन अब क्वारंटीन सेंटर में एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो जाने के बाद सभी लोगों को छोड़ दिया गया है। सांसद के मुताबिक यूपी प्रशासन ने इस मामले में जांच किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन


दानिश अली ने कहा कि अमरोहा के क्वारंटीन सेंटर में लोगों को डेढ़ महीने से भी ज्यादा समय से रखा गया था। इस दौरान उनमें कोरोना संबंधी कोई लक्षण भी नहीं पाए गए थे, लेकिन इसके बाद भी प्रशासन की संवेदनहीनता के कारण लोगों को क्वारंटीन करके रखा गया था। जबकि सामान्य नियमों के मुताबिक 14 दिनों के अंदर कोरोना बीमारी से जुड़े कोई लक्षण न मिलने के बाद क्वारंटीन सेंटर से मुक्ति मिल जानी चाहिए।
विज्ञापन


इसी तरह की शिकायतें देश के कई अलग-अलग हिस्सों से भी आई हैं जहां लोगों को सामान्य अवधि बीत जाने के बाद भी क्वारंटीन करके ऱखा गया है। दिल्ली में तब्लीगी जमात के लोगों को भी काफी समय से क्वारंटीन करके रखा गया था। अंततः मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मामले में दखल देकर सभी जमातियों को उनके घर पहुंचाने का रास्ता साफ कराया।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed