{"_id":"585f94a14f1c1bec14eeaeaf","slug":"on-mann-ki-baat-pm-modi-announces-rewards-for-digital-transactions","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की 10 बड़ी बातें ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की 10 बड़ी बातें
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Dec 2016 03:13 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल के आखिरी 'मन की बात' कार्यक्रम की शुरुआत देशवासियों को क्रिसमस की बधाई देते हुए की। उन्होंने मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जन्मदिन की बधाई दी। 'मन की बात' कार्यक्रम का यह दूसरा और नोटबंदी के बाद से 'मन की बात' कार्यक्रम का यह दूसरा संबोधन है।
प्रधानमंत्री के मन की 10 बड़ी बातें
1. भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि ये पूर्ण विराम नहीं है, ये तो अभी शुरुआत है, ये जंग जीतनी है।
2. प्रधानमंत्री ने कहा कि नोटबंदी को लेकर जो लोग अफवाहें फैला रहे हैं कि राजनैतिक दलों को सब छूट है, ये गलत है। बार-बार नियमों में हो रहे बदलाव पर पीएम मोदी ने कहा कि जनता से मिले फीडबैक पर ये फैसले लिए गए। दिव्यांग-जनों पर जिस मिशन को लेकर मेरी सरकार चली थी, उससे जुड़ा एक बिल संसद में पारित हो गया।
3. उन्होंने कहा कि लोगों के पत्र कई बातों को लेकर आए हैं। इनमें बताया गया है कि किस प्रकार की धांधलियां हो रही हैं, किस प्रकार से नये रास्ते खोजे जा रहे हैं इसकी चर्चा है।
विज्ञापन
4. प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश हुई। अफवाह फैलाई गई, लेकिन देशवासी उनके साथ डटे रहे।
5. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ ही दिनों में कैशलेस कारोबार, बिना नगद का कारोबार, 200 से 300 प्रतिशत बढ़ा है। सरकारों ने कैशलेस व्यवस्था के लिए नई योजनाएं लागू की हैं।

कैशलेस लेनदेन की आदत लगाने के लिए प्रोत्साहन योजना
6. प्रधानमंत्री ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर करोड़ों रुपए के पुरस्कार वाला लकी ड्रॉ होगा। Digi धन व्यापार योजना प्रमुख रूप से व्यापारियों के लिए और लकी ग्राहक योजना आम लोगों के लिए हैं।
7. पीएम ने कहा कि क्रिसमस पर देशवासियों को दो योजनाओं का लाभ मिलने जा रहा है। कैशलेस कारोबार कैसे चल सकता है? चारों तरफ जिज्ञासा का माहौल बना है। कैशलेस लेनदेन की आदत लगे, इसलिए सरकार ने प्रोत्साहन योजना शुरू है।
8. अपने कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और महामना मदन मोहन मालवीय को याद किया।
9. उन्होंने कहा कि मैंने मालवीय जी की भूमि पर कैंसर इंस्टिट्यूट और कई अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। भारतीय जनमानस में संकल्प और आत्मविश्वास जगाने वाले मालवीय जी ने आधुनिक शिक्षा को एक नई दिशा दी।
10. 'मन की बात' कार्यक्रम में पीएम ने देशवाासियों को क्रिसमस की बधाई दी और इसे और दया और करुणा का पर्व बताया।