{"_id":"65ec29072518835a58007b98","slug":"on-maha-vikas-aghadi-meeting-president-of-vanchit-bahujan-aaghadi-prakash-ambedkar-reacts-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'पार्टियों के बीच तालमेल नहीं', MVA की बैठक पर बोले वंचित बहुजन अघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'पार्टियों के बीच तालमेल नहीं', MVA की बैठक पर बोले वंचित बहुजन अघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर
Sat, 09 Mar 2024 02:49 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:49 PM IST
सार
एमवीए की बैठक पर वंचित बहुजन अघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश जावेडकर ने कहा कि वे बैठक में शामिल हुए, वहां सभी कॉफी और बिस्किट ली और उनसे एक-दूसरे से तालमेल के लिए अनुरोध करने लगे, जिससे की हम अपनी मांग आगे रख सकें।
विज्ञापन
प्रकाश अंबेडकर
- फोटो : ANI
विस्तार
महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की बैठक पर वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि एमवीए में पार्टियों के बीच तालमेल ही नहीं है। वीबीए के अध्यक्ष ने कहा कि एमवीए में 10 सीटें ऐसी है जिसमें शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के बीच कोई तलमेल ही नहीं बन रहा है।
पार्टियों के बीच तालमेल नहीं: प्रकाश अंबेडकर
प्रकाश अंबेडकर ने कहा, "महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की वर्तमान स्थिति के बारे में मैंने बहुत बार बात की है। पांच सीटें ऐसी हैं कि जिनकी मांग एनसीपी शरदचंद्र पवार, कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव ठाकरे) कर रहे हैं, इसलिए एमवीए में कुल 15 सीटें हैं। कुल मिलाकर 48 में से 15 सीटें ऐसी है, जिनमें पार्टियों के बीच बातचीत में कमी के कारण उनका तालमेल नहीं बन रहा है।"
एमवीए की बारामती रैली में शामिल नहीं हुई वंचित बहुजन अघाड़ी
प्रकाश अंबेडकर ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि उनकी बातचीत आगे बढ़ नहीं पाई। हम बैठक में शामिल हुए, वहां हमने कॉफी और बिस्किट ली और उनसे एक-दूसरे से तालमेल के लिए अनुरोध करने लगे, जिससे की हम अपनी मांग आगे रख सकें।"
प्रकाश अंबेडकर ने बताया कि वह महा विकास अघाड़ी की बारामती रैली और राहुल गांधी की मुंबई रैली में शामिल नहीं हुए। उन्होंने बताया कि जबतक पार्टियों के बीच तालमेल नहीं बनता, वे इस तरह की बैठक में शामिल नहीं होंगे।

#WATCH | On Maha Vikas Aghadi (MVA), President of Vanchit Bahujan Aaghadi, Prakash Ambedkar says, "The current situation of MVA, about which I have said many times, has not stopped because of us. There are 10 seats where there is no coordination between Shiv Sena (Uddhav… pic.twitter.com/sPuvzzrSPt
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 9, 2024
एमवीए की बारामती रैली में शामिल नहीं हुई वंचित बहुजन अघाड़ी
प्रकाश अंबेडकर ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि उनकी बातचीत आगे बढ़ नहीं पाई। हम बैठक में शामिल हुए, वहां हमने कॉफी और बिस्किट ली और उनसे एक-दूसरे से तालमेल के लिए अनुरोध करने लगे, जिससे की हम अपनी मांग आगे रख सकें।"
#WATCH | Maharashtra: President of Vanchit Bahujan Aaghadi, Prakash Ambedkar says, "We will not participate in Maha Vikas Aghadi (MVA)'s Baramati rally (to be held today) and Rahul Gandhi's Mumbai rally (to be held on March 17) because until we establish coordination with them or… pic.twitter.com/vKZ8qSh3IZ
— ANI (@ANI) March 9, 2024