फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On Karnataka syllabus row, Cong jabs Gadkari: ‘Modi, Shah don't like him’

‘मोदी-शाह उन्हें पसंद नहीं करते': कर्नाटक में सावरकर को सिलेबस से हटाने पर गडकरी खफा, कांग्रेस ने किया पलटवार

Sun, 18 Jun 2023 01:47 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 18 Jun 2023 01:47 PM IST
सार

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता गडकरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह उन्हें पसंद नहीं करते हैं।

विज्ञापन
On Karnataka syllabus row, Cong jabs Gadkari: ‘Modi, Shah don't like him’
कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने नितिन गडकरी पर साधा निशाना। - फोटो : social media

विस्तार

कर्नाटक सरकार ने हाल ही में पाठ्यपुस्तकों से आरएसएस के संस्थापक केबी हेडगेवार और वीडी सावरकर पर आधारित चैप्टर्स को हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसको लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने कहा थी कि ये बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि डॉ. हेडगेवार और वीडी सावरकर के चैप्टर्स को हटाया जा रहा है। अब कांग्रेस ने गडकरी पर पलटवार किया है। 

विज्ञापन

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता गडकरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह उन्हें पसंद नहीं करते हैं। हम उस विचारधारा को कैसे आगे बढ़ाए जिसे लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पांच दिन पहले कहा था कि महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे भारत के सपूत थे। क्या हम उस विचारधारा को आगे बढ़ाएं, जिसमें अंग्रेजों से 60 रुपये पेंशन लेकर स्वतंत्रता सेनानियों की मुखबरी की गई थी

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि भारत और कर्नाटक के छात्रों को केबी हेडगेवार और वीडी सावरकर की विचारधारा की बजाय भीमराव आंबेडकर, जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी की विचारधारा के बारे में पढ़ना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, नितिन गडकरी शनिवार को नागपुर में वीडी सावरकर पर आधारिक एक किताब के विमोचन के मौके पर संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि ये बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्कूल के पाठ्यक्रम से डॉ. हेडगेवार और वीर सावरकर से जुड़े अध्यायों को हटा दिया गया है। इससे ज्यादा पीड़ादायक और कुछ नहीं हो सकता। सावरकर एक समाज सुधारक थे और वो हमारे लिए आदर्श हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि डॉ. हेडगेवार और सावरकर के अध्याय को स्कूली पाठ्यक्रम से हटाया जा रहा है और इससे दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं है।



सिद्धरमैया औद्योगिक निकायों को बुलाएंगे
इस बीच बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर कुछ औद्योगिक निकायों की ओर से नाराजगी जताए जाने के मद्देनजर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने रविवार को कहा कि वह इन चिंताओं पर चर्चा के लिए उद्योगपतियों की बैठक बुलाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हंगामे का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि अगले महीने से बिजली के बिल कम होने वाले हैं। हुबली स्थित ‘कर्नाटक चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ (केसीसीआई) ने 22 जून को बंद का आह्वान किया है।

‘गृह ज्योति’ योजना के लिए पहले दिन 55 हजार पंजीकरण
वहीं, सभी आवासीय घरों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली मुहैया कराने वाली 'गृह ज्योति' योजना के लिए पंजीकरण के पहले दिन रविवार को शाम छह बजे तक 55,000 पंजीकरण हुए। कर्नाटक के बिजली विभाग ने एक बयान में यह जानकारी दी। 'गृह ज्योति' योजना राज्य में कांग्रेस की पांच चुनावी गारंटी में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed