फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On Karnataka Religious Structure (Protection) Bill, Congress alleges who demolished the temple now they'll protect them

कर्नाटक: धार्मिक संरचना (संरक्षण) विधेयक पर शुरू हुई राजनीति, कांग्रेस का आरोप- मंदिर गिरवाने वाले आज बचाने की बात कर रहे

Tue, 21 Sep 2021 02:48 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 21 Sep 2021 02:48 PM IST
सार

अवैध रूप से सार्वजनिक स्थानों पर बनीं धार्मिक इमारतों को गिराए जाने से बचाने के लिए 'कर्नाटक धार्मिक संरचना (संरक्षण) विधेयक' पेश किया गया है। इस विधेयक में सभी धर्मों की इमारतों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
On Karnataka Religious Structure (Protection) Bill, Congress alleges who demolished the temple now they'll protect them
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक सरकार की ओर से सोमवार को विधानसभा में पेश किए गए 'कर्नाटक धार्मिक संरचना (संरक्षण) विधेयक' पर राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा मंदिरों के साथ सभी धार्मिक इमारतों के संरक्षण के लिए इस विधेयक को जरूरी बता रही है तो कांग्रेस का कहना है कि भाजपा जनता को मूर्ख बना रही है।

विज्ञापन


दरअसल, कर्नाटक में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर बने एक मंदिर को ढहा दिया गया था। इसके बाद भाजपा कानून लाकर इन्हें गिराए जाने से बचाना चाहती है। बता दें, सार्वजनिक स्थानों पर बनें मंदिरों व अन्य धार्मिक इमारतों को ढहाए व स्थानांतरित किए जाने को लेकर 2009 में सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश जारी किया था। 
विज्ञापन


जो मंदिर गिरवाते हैं वही कानून ला रहे
कर्नाटक में कांग्रेसी नेता एनए हैरिस ने आरोप लगाया कि भाजपा के ही लोग पहले मंदिरों को गिरवाते हैं और बाद में कहते हैं कि हम उनका संरक्षण करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि यह सब सिर्फ वोट बैंक के लिए किया जा रहा है। विधेयक पर चर्चा होनी चाहिए, इसे ऐसे कानून नहीं बनाया जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी धर्म की इमारतों का संरक्षण करेगा विधेयक
कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक ने कहा कि धार्मिक संरचनाओं के संरक्षण के लिए विधेयक को पेश किया गया है। यह बिल मंदिरों के साथ सभी धार्मिक संरचनाओं का संरक्षण करेगा। 

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि का कहना है कि हम कर्नाटक सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं। अगर इस विधेयक को पहले पेश किया जाता तो हम कुछ मुद्दों से बच जाते। कांग्रेस इस मुद्दे पर ड्रामा कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed