फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On India match against Pakistan in Asia Cup 2025 Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut Warns Modi Govt BJP

IND vs PAK: 'खून और क्रिकेट साथ-साथ कैसे चलेंगे?' भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर शिवसेना ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

Thu, 11 Sep 2025 12:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 11 Sep 2025 12:08 PM IST
सार

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने एशिया कप में होने वाले भारत और पाकिस्तान क्रिकेट मैच के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने कहा है कि वह इसके खिलाफ सड़कों पर उतरेगी और प्रदर्शन करेगी। इससे पहले पार्टी ने मैच के देश में सीधे प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की थी। यह मैच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।

विज्ञापन
On India match against Pakistan in Asia Cup 2025 Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut Warns Modi Govt BJP
संजय राउत, सांसद, शिवसेना यूबीटी - फोटो : ANI

विस्तार

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर देश में सियासी पारा चरम पर है। इसे लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, '...हम इस भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का विरोध करेंगे। महिलाएं सड़कों पर उतरेंगी और हमारा अभियान 'सिंदूर रक्षा अभियान' है... आपने कहा था कि पानी और खून साथ-साथ नहीं बहेंगे। अगर पानी और खून साथ-साथ नहीं बहेंगे, तो खून और क्रिकेट साथ-साथ कैसे चलेंगे? यह देशद्रोह है, बेशर्मी है।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, यह अभी भी जारी है। पहलगाम में हमारी 26 महिलाओं का सिंदूर मिटा दिया गया। उनका दर्द, दुख और गुस्सा खत्म नहीं हुआ है। आज भी वे सदमे में हैं। आप लोग अबू धाबी में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने जा रहे हैं। यह बेशर्मी है, यह देशद्रोह है। मेरा सवाल भाजपा से है, सरकार से नहीं। मेरा सवाल विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस, बजरंग दल से है। इसमें आपकी कोई भूमिका है या नहीं?'
विज्ञापन


मैच के देश में सीधे प्रसारण पर रोक लगाने की मांग
इससे पहले उद्धव गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एशिया कप में संभावित भारत-पाकिस्तान मैच के देश में सीधे प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की थी। उन्होंने पिछले महीने ही राष्ट्रीय हित और जनभावना का हवाला देते हुए मैच का सीधा प्रसारण बंद करने के लिए सरकार को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्विनी वैष्णव को लिखे पत्र में प्रियंका चतुर्वेदी ने क्या कहा था?
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे पत्र में प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा था, 'मैं आपको गहरी पीड़ा और चिंता के साथ लिख रही हूं, न केवल एक संसद सदस्य के रूप में, बल्कि इस देश के नागरिक के रूप में भी, जो अभी भी इस साल पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले में जानमाल के नुकसान का गम भूल नहीं पाया है। इस हमले के बाद सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जो एक आतंकवाद-रोधी अभियान था, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान को आतंकवाद के निरंतर प्रायोजन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जवाबदेह ठहराना था। आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता का संदेश लेकर एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल दुनिया भर में भेजा गया था, जिसमें मैं भी शामिल थी, लेकिन भारत सरकार का क्रिकेट मैचों के आयोजन का यह निर्णय मुझे और मेरी अंतरात्मा को पूरी तरह से अस्वीकार्य है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed