{"_id":"5d6803528ebc3e014a687a7b","slug":"on-idea-of-pakistan-airspace-closure-for-india-hardeep-singh-puri-says-will-take-steps","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के लिए हवाईक्षेत्र बंद करने के पाक के विचार पर पुरी ने कहा, इससे निपटने के लिए कदम उठाएंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत के लिए हवाईक्षेत्र बंद करने के पाक के विचार पर पुरी ने कहा, इससे निपटने के लिए कदम उठाएंगे
Thu, 29 Aug 2019 10:24 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
हरदीप सिंह पुरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान द्वारा भारत के लिए अपना हवाईक्षेत्र बंद करने की बात कहे जाने के मद्देनजर उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को कहा कि नई दिल्ली इस तरह का अनुभव हाल में भी देख चुकी है तथा किसी भी चुनौती से निपटने के लिए प्रणालियां स्थापित की जाएंगी और कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने हालांकि कहा कि वह इस संबंध में घटनाक्रमों को लेकर आशंकित नहीं होना चाहते।
पुरी की टिप्पणी तब आई जब पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने इस्लामाबाद में मीडिया से कहा कि अनुकूल समय पर भारत के लिए पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद करने का आदेश दिया जा सकता है।
विज्ञापन
उड्डयन मंत्री ने नई दिल्ली में कहा, "हर देश अपने खुद के कदम उठाएगा... हमने हाल में भी इस तरह का अनुभव देखा है और हम मुद्दों तथा चुनौतियों से निपटने के लिए प्रणालियां लगाएंगे तथा कदम उठाएंगे।"
विज्ञापन
पाकिस्तान कराची हवाई क्षेत्र में 28 से 31 अगस्त तक पहले ही तीन उड़ान मार्गों को बंद कर चुका है। हालांकि इससे भारतीय एअरलाइन कंपनियों का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ है।
इस्लामाबाद ने बुधवार को कहा था कि वह भारतीय उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र पूरी तरह बंद करने पर विचार कर रहा है।
नई दिल्ली में एक मीडिया कार्यशाला के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुरी ने यह भी कहा, "मैं विभिन्न टिप्पणीकारों, लोगों, आदि की तरफ से आ रहे बयानों को देख रहा हूं। मैं आपको कुल मिलाकर यह बता सकता हूं कि मैं और सचिव इन मुद्दों पर चर्चा करते रहते हैं। हम घटनाक्रमों का पूर्वानुमान नहीं लगाना चाहते और ऐसा करना सही नहीं होगा।"
गत 26 फरवरी को बालाकोट में जैश ए मोहम्मद के आतंकी शिविर पर भारतीय वायुसेना के हमले के बाद पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र पूरी तरह बंद कर दिया था।
इसने अपना हवाई क्षेत्र 16 जुलाई को खोला था और तब तक एअर इंडिया को करीब 500 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका था।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को कहा था कि भारत के लिए हवाई क्षेत्र बंद करने के बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है और इस तरह का कोई भी कदम विचार-विमर्श के जरिए प्रत्येक पहलू को देखकर किया जाएगा।