फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   on fourth anniversary of Modi Government will tell people how much jobs created during this period

चौथी सालगिरह की तैयारियों में जुटी मोदी सरकार, बताएगी कितने लोगों को दी नौकरियां

Sun, 06 May 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 06 May 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
on fourth anniversary of Modi Government will tell people how much jobs created during this period
नरेंद्र मोदी

केन्द्र की मोदी सरकार चौथी सालगिरह के मौके पर लोगों को बताएगी कि उसने कितने लोगों को नौकरियां दी। कांग्रेस के नेतृत्व वाली विपक्ष के आरोप को झूठा साबित करने के लिए सरकार ऐसा करने जा रही है। कांग्रेस लगातार भाजपा पर आरोप लगा रही है कि वह अपने वादे के अनुसार नौकरियां पैदा करने में विफल रही है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सभी मंत्रालयों से कहा गया है कि वह डाटा मुहैया करवाएं कि उन्होंने अपने विभाग और उससे जुड़ी संस्थाओं में कितनी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा की हैं। सूत्रों का कहना है कि मंत्रालय में एक समिति का गठन किया गया है जो रोजगार को प्राथमिकता पर रखेगा। समिति का गठन चौथी सालगिरह की खुशियां मनाने के लिए किया गया है। 

विज्ञापन


सूत्र ने बताया कि सरकार ने हर मंत्रालय और विभाग से कहा गया है कि वह अपनी उपलब्धियों का डाटा नियमित अंतराल पर देता रहे। उनसे कहा गया है कि वह पिछले चार सालों में रोजगार के अवसर पैदा करने से संबंधित सभी सूचनाए दें। सूत्रों का कहना है कि सरकार नौकरियों को लेकर सभी विवरण खासतौर से संगठित क्षेत्रों का ब्यौरा देगी। हमें उम्मीद है कि सभी क्षेत्रों का डाटा आने के बाद एक अच्छी रिपोर्ट बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस बेरोजगारी के मुद्दे पर लगातार नरेंद्र मोदी सरकार को निशाना बनाती रही है कि वह हर साल 2 करोड़ नौकरियां पैदा करने के अपने वादे को पूरा नहीं कर पाई है। हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया था कि जहां एक तरफ चीन ने 24 घंटे के दौरान 50,000 युवाओं को नौकरी दी है। वहीं नरेंद्र मोदी 24 घंटे के दौरान केवल 450 लोगों को नौकरी दे पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed