{"_id":"5bdff9d9bdec22693d12190c","slug":"on-dhanteras-people-buying-gold-bars-modi-s-photo-made-on-it-this-diwali-modi-will-be-worshipped","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी को भगवान की तरह मानती है ये महिला, धनतेरस पर करेगी पूजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी को भगवान की तरह मानती है ये महिला, धनतेरस पर करेगी पूजा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Nov 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में विपक्ष चाहे कैसी भी चर्चाएं कर लें, लेकिन उनकी छवि कुछ लोगों के लिए प्रधानमंत्री से बढ़कर कहीं ज्यादा है। कोई उनके पहनावे के ढंग का कायल है तो कोई उनके प्रखर भाषणों का लेकिन इन सब से परे कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें भगवान सरीखे समझते हैं।
विज्ञापन
वहीं धनतेरस के मौके पर इन दिनों सूरत में नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के तस्वीर वाले सोने-चांदी की गिल्लियों की खूब चर्चा हो रही है। इसी बीच आभूषण की दुकान पर पहुंची एक महिला ग्राहक ने बताया कि दिवाली में लक्ष्मी गणेश का पूजन होता है और नरेंद्र मोदी जी भी हमारे लिए भगवान ही हैं।
विज्ञापन
महिला ग्राहक ने मोदी के सोने चांदी की बनी गिल्लियां खरीदी और बताया कि वह उनकी पूजा करेंगी। धनतेरस पर्व पर हमेशा लक्ष्मी गणेश कि मूर्ति, सोने-चांदी के सिक्के और अनेक प्रकार के बर्तन खरीदने की परंपरा है, लेकिन इस बार कुछ अनोखा हो रहा है।
विज्ञापन
कुछ अनोखा करने के लिए आभूषण विक्रेताओं ने मोदी एवं स्वर्गीय वाजपेयी जी कि तस्वीरों के सोने-चांदी कि गिल्लियां बनाई और आश्चर्यजनक इसलिए है क्योंकि लोग उन्हें खरीद रहे हैं और लोगों का यहां तक कहना है कि वे उनकी पूजा भी करेंगे।