फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On December 24, Bharat Jodo Yatra will pass through Delhi and go to Punjab via Haryana and then J&K

Bharat Jodo Yatra: दो दिन बाद भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में, अभी और चढ़ेगा देश का राजनीतिक पारा

Thu, 22 Dec 2022 03:12 PM IST
Shashidhar Pathak शशिधर पाठक
Updated Thu, 22 Dec 2022 03:12 PM IST
सार

Bharat Jodo Yatra: सूत्र बताते हैं कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों के कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में डेरा डाल लिया है। भारत जोड़ो यात्रा को केंद्र में रखकर सभी सावधानियों पर लगातार मंत्रणा चल रही है। इसे किसी भी विवाद से दूर रखने की कोशिश की जा रही है...

विज्ञापन
On December 24, Bharat Jodo Yatra will pass through Delhi and go to Punjab via Haryana and then J&K
Bharat Jodo Yatra - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

चीन में कोविड-19 का कहर और संसद के गलियारों से लेकर केंद्र सरकार के स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया का पत्र राजनीति के पारे को खूब उछाल दे रहा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसे काफी आक्रामक मोड़ दे दिया है। आज भी संसद में राजनीति का पारा चढ़ा हुआ है। एक पूर्व केंद्रीय मंत्री ने प्रतिक्रिया दी कि आज तो अखबार और टीवी चैनलों पर अचानक डर पैदा कर देने वाली कोविड-19 की खबरें हैं। जवाब में वह कहते हैं कि कन्याकुमारी से चल कर 107 दिन बाद राहुल गांधी 24 दिसंबर को दिल्ली में आने वाले हैं।

विज्ञापन

24 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली से होकर गुजरेगी। हरियाणा से होकर पंजाब और फिर जम्मू-कश्मीर जाएगी। पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो के मुताबिक राहुल गांधी की इसी यात्रा को लेकर भाजपा वाले छटपटा रहे हैं। कमल किशोर कहते हैं कि तीन दिन पहले भाजपा के किसी नेता और मंत्री को कोविड-19 की चिंता नहीं थी, लेकिन कल से सभी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया तो बाकायदा मास्क पहनकर टीवी पर अपनी प्रतिक्रिया देने आ गए।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल आ रहे हैं तो कांग्रेस भी दम दिखा रही है

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के साथ जनसैलाब लेकर दिल्ली आ रहे हैं, तो कांग्रेस भी दम दिखा रही है। बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्य सभा में विपक्षी एकता के साथ चीन की तवांग में घुसपैठ पर चर्चा की मांग की। लोकसभा सांसद मनीष तिवारी, राज्यसभा सांसद और हिमाचल के प्रभारी राजीव शुक्ला ने सरकार पर चर्चा को लेकर दबाव बढ़ाया। मल्लिकार्जुन खरग़े खुद अपनी देखरेख में यात्रा को सफल बनाने में लगे हैं। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने भी हालात की गंभीरता और सरकार की मंशा को समझकर पार्टी नेताओं, सांसदों के साथ मंत्रणा की। तवांग के मुद्दे को मजबूती से उठाने का दबाव बनाया। दरअसल कांग्रेस कोविड-19 को लेकर सरकार के अचूक कवच की मंशा को समझ रही है।

सूत्र बताते हैं कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों के कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में डेरा डाल लिया है। भारत जोड़ो यात्रा को केंद्र में रखकर सभी सावधानियों पर लगातार मंत्रणा चल रही है। इसे किसी भी विवाद से दूर रखने की कोशिश की जा रही है। जगदीश टाइटलर जैसे नेताओं को इससे दूर रहने की सलाह दी गई है। अजय माकन, पवन खेड़ा अपनी जिम्मेदारी समझ रहे हैं। जयराम रमेश की टीम पूरी तरह से सक्रिय हैं। ताकि 22, 23 और 24 दिसंबर से इसे जोरदार सफलता दिलाई जा सके। पार्टी के नेताओं को उम्मीद है कि दिल्ली में राहुल गांधी की यात्रा एक रिकार्ड बनाकर आगे के लिए बढ़ेगी। इसके लिए भारत जोड़ो यात्रा का दिल्ली में जिम्मा संभाल रहे नरेंद्र नाथ दिनरात एक करके चल रहे हैं।  

सत्ता पक्ष ले सकता है कोविड-19 का सहारा

राहुल गांधी 24 दिसंबर को बदरपुर बार्डर से दिल्ली में प्रवेश करेंगे। मथुरा रोड से होकर यात्रा लाल किला की ओर बढ़ेगी। इसके बाद अगले 45 दिनों के सोपान के लिए बढ़ जाएगी। इसका समापन जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में किए जाने की योजना है। राजधानी में प्रवेश के दौरान दिल्ली प्रदेश कांग्रेस भी नया जीवन पाने में लगी है। इस यात्रा का स्वागत करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने संसद में चीन की घुसपैठ पर चर्चा का मुद्दा उठा रखा है। इसके सामानांतर सत्ता पक्ष के रणनीतिकारों ने कोविड-19 के नए वैरिएंट को लेकर संभावित खतरे की चर्चा तेज कर दी है। ऐसे में संसद में अभी गर्माहट कम होने के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed