फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On Camera Family Of seven Swept Away In Swollen Waterfall Near Mumbai news in hindi

Maharashtra: झरने में डूबने वाले एक ही परिवार के सात लोगों में एक की तलाश; पिकनिक मनाने गए थे, तभी हुआ हादसा

Mon, 01 Jul 2024 11:33 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 01 Jul 2024 11:33 AM IST
सार

 घटना की जानकारी पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने पीड़ितों को रस्सी और ट्रेकिंग गियर से बचाने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, पर्यटक झरने में फिसल गए और नीचे जलाशय में डूब गए।

विज्ञापन
On Camera Family Of seven Swept Away In Swollen Waterfall Near Mumbai news in hindi
लोनावला में एक ही परिवार के सात सदस्य डूबे - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र में मुंबई के पास लोनावला में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, छुट्टियां मनाने लोनावला पहुंचे एक ही परिवार के सात सदस्य झरने के तेज बहाव में बह गए। यह झरना भूसी डैम के पीछे एक पहाड़ी पर बना हुआ था। उनमें से केवल दो सदस्य ही तैरकर वापस आने में कामयाब रहे। तीन के शव रविवार को बरामद कर लिए गए थे, लेकिन अन्य दो सदस्यों की तलाश अगले दिन यानी की सोमवार को भी जारी रही। सोमवार को तलाशी के दौरान एक और शव बरामद किया गया। इसी के साथ इस हादसे में मरने वालों मकी संख्या चार हो गई है। फिलहाल एक की तलाश जारी है।
विज्ञापन


मानसून की छुट्टियां मनाने गया था परिवार
मानसून में अधिकांश लोग इस पहाड़ी इलाके में छुट्टियां मनाने आते हैं। रविवार को पीड़ित परिवार भी पिकनिक मनाने मुंबई से 80 दूर लोनावला गया। रविवार की सुबह से ही वहां भारी बारिश हो रही थी, जिस वजह से डैम में पानी भर गया था। इस कारण झरने में पानी का प्रवाह बढ़ गया। इस घटना का वीडियो कैमरे में कैद हो गया, जिसमें परिवार के सदस्यों को चट्टान के सहारे एक दूसरे को पकड़कर खड़े होते हुए देखा गया। वह एक दूसरे के सहारे ज्वार के विपरित जाने की कोशिश कर रहे थे। 
विज्ञापन


चंद मिनटों में पानी में बह गया परिवार
कुछ ही मिनट में पानी की तेज लहर उन पर हावी हो गई और वे सभी पानी में बह गए। इस दौरान वे मदद के लिए चिल्लाने लगे। वहां मौजूद अन्य पर्यटकों ने भी मदद की गुहार लगाई, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि कोई भी उसमें जाकर उनकी मदद नहीं कर पाया। यह घटना रविवार की दोपहर डेढ़ बजे घटी। घटना की जानकारी पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने पीड़ितों को रस्सी और ट्रेकिंग गियर से बचाने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पर्यटक झरने में फिसल गए और नीचे जलाशय में डूब गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे झरने के तल पर फिसल गए और पानी के बहाव में डूब गए। इस दुर्घटना ने झरने और भूसी डैम के निचले हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता खड़ी कर दी। एक अन्य वीडियो में देखा गया कि सैकड़ों लोग डैम के किनारे बैठे हुए हैं। झरने के बीच फूड-स्टॉल के साथ पर्यटकों को झरने का आनंद लेते हुए देखा गया। इस इलाके में भी पर्यटकों को रोकने के लिए कोई सुरक्षा व्यवस्था नजर नहीं आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed