फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On BJP leader Nitesh Rane's statement MP Sanjay Raut says You can set up an SIT

Maharashtra: 'यह सब राजनीति', नेता के दाऊद के करीबी के साथ पार्टी करने के आरोपों पर भड़की उद्धव शिवसेना

Sat, 16 Dec 2023 01:39 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 16 Dec 2023 01:39 PM IST
सार

भाजपा नेता नितेश राणे ने पूर्व सीएम उद्धव और शिवसेना नेताओं को आतंकियों के साथ कथित करीबी को लेकर भी कठघरे में खड़ा किया है। इस पर ही पलटवार करते हुए संजय राउत ने कहा कि यदि जांच करना चाहे हैं तो करते रहिए।

विज्ञापन
On BJP leader Nitesh Rane's statement MP Sanjay Raut says You can set up an SIT
संयज राउत ने नितेश राणे पर किया पलटवार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा नेता नितेश राणे ने पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और शिवसेना नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि यह सब राजनीति है। 

विज्ञापन


हर जगह बरस रही एसआईटी
राउत ने पत्रकारों से कहा, 'आप एसआईटी का गठन कर सकते हैं। एसआईटी हर जगह बरस रही है। आपने हमारे द्वारा बनाई गई एसआईटी को खारिज कर दिया। उद्धव ठाकरे के कार्यकाल में हमने इससे भी गंभीर मुद्दों पर तीन एसआईटी का गठन किया था। उसे रद्द कर दिया। यह एक राजनीति है। बस राजनीति चल रही है। नासिक में ड्रग माफिया ललित पाटिल का दो कैबिनेट मंत्रियों के साथ सीधा संबंध है। यह उस मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'यदि आप जांच करना चाहते हैं, तो करते रहिए, हम जांच नहीं रोक रहे हैं। लेकिन, पहले ललित पाटिल और दो कैबिनेट मंत्रियों के बीच धन के आदान-प्रदान की जांच के लिए एसआईटी का गठन करें। अगर पहले से ही एसआईटी का गठन कर दिया है तो उनके त्याग पत्र सामने लाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
गौरतलब है, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर गंभीर आरोप लगे हैं। भाजपा नेता नितेश राणे ने पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया कि उनके पास एक पार्टी की वीडियो है, जिस पर गहन जांच किए जाने की जरूरत है। राणे ने पूर्व सीएम उद्धव और शिवसेना नेताओं को आतंकियों के साथ कथित करीबी को लेकर भी कठघरे में खड़ा किया। राणे का आरोप है कि 1993 बम ब्लास्ट के आरोपी दाऊद इब्राहिम के करीबी पार्टनर सलीम कुट्टा के साथ सुधाकर बडगुजर कथित तौर पर पार्टी कर रहे थे। इस पार्टी के फोटो और वीडियो साक्ष्य सदन के नेता को सौंप दिया है।


वहीं, नितेश राणे ने तत्काल प्रभाव से सुधाकर बडगुजर की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा था कि सुधाकर बडगुजर का इन लोगों के साथ क्या लिंक हैं? इसकी जांच की जानी चाहिए। इस मामले में सुधाकर बडगुजर के राजनीतिक आका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि हमारी तमाम मांगें सुनने के बाद उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एसआईजी जांच का एलान किया और जल्द ही अब जांच शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed