फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   On AIMIM MLA Taking Oath As Interim Speaker Telangana Minister Says It is a normal procedure

Akbaruddin Owaisi: 'पार्टी ने वही किया जो...', अकबरुद्दीन को प्रोटेम स्पीकर बनाने के विवाद पर तेलंगाना मंत्री

Sun, 10 Dec 2023 09:03 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 10 Dec 2023 09:03 AM IST
सार

रेड्डी ने एआईएमआईएम के एक विधायक को प्रोटेम स्पीकर के रूप में नियुक्त करने का बचाव करते हुए कहा कि यह पिछली बीआरएस सरकार के दौरान भी अपनाई गई एक सामान्य प्रक्रिया थी। 

विज्ञापन
On AIMIM MLA Taking Oath As Interim Speaker Telangana Minister Says It is a normal procedure
Uttam Kumar Reddy - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलंगाना में निर्वाचित विधायकों की शपथ के लिए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। ओवैसी को प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने का लगातार विरोध हो रहा है। इस बीच, राज्य मंत्री और कांग्रेस नेता उत्तम कुमार रेड्डी ने शनिवार को कहा कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है और पार्टी ने वही किया जो करना सही था। 

विज्ञापन


मुझे प्रोटेम स्पीकर होना चाहिए...
उन्होंने कहा, 'विधानसभा में वरिष्ठता के आधार पर मुझे प्रोटेम स्पीकर होना चाहिए था। हालांकि मैंने मंत्री के रूप में शपथ ली है,  इसलिए नियम के अनुसार मुझे प्रोटेम स्पीकर बनने की अनुमति नहीं थी। फिर हमने वरिष्ठ विधायकों पर नजर डाला, तो अकबरुद्दीन ओवैसी सभी दलों में सबसे वरिष्ठ विधायक निकलें। इसलिए उन्हें प्रोटेम स्पीकर चुना गया। यह एक सामान्य प्रक्रिया है।'
विज्ञापन


एक सामान्य प्रक्रिया थी
रेड्डी ने एआईएमआईएम के एक विधायक को प्रोटेम स्पीकर के रूप में नियुक्त करने का बचाव करते हुए कहा कि यह पिछली बीआरएस सरकार के दौरान भी अपनाई गई एक सामान्य प्रक्रिया थी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि निर्णय किसी बाहरी कारकों के कारण नहीं, बल्कि जो सही है उसके आधार पर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका किसी से कोई लेना-देना नहीं
उन्होंने कहा, 'पिछली बार जब बीआरएस सरकार थी तो एआईएमआईएम के एक विधायक प्रोटेम स्पीकर थे। इसका किसी और चीज से कोई लेना-देना नहीं है। हमने वही किया जो करना सही था। मैं एआईएमआईएम के साथ भविष्य के समीकरण पर टिप्पणी नहीं कर सकता। यह हमारे नेताओं पर है कि वह हर किसी के साथ चर्चा करें और हमें एक दिशा देनी चाहिए।'

तेलंगाना में प्रोटेम स्पीकर का विवाद क्या है? 
राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने एआईएमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। इसके बाद चंद्रयानगुट्टा से नवनिर्वाचित विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को शपथ ली। छठी बार विधानसभा पहुंचे ओवैसी ने नवनिर्वाचित विधायकों को भी शपथ दिलाई। वहीं, भाजपा ने एलान के तहत अपने विधायकों को ओवैसी के सामने शपथ के लिए नहीं भेजा और समारोह का बहिष्कार किया। 

भाजपा के विरोध की वजह क्या है? 
इससे पहले ओवैसी को प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने पर भाजपा विधायक टी. राजा सिंह ने विरोध किया। उन्होंने कहा, 'नई सरकार, कांग्रेस के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद रेवंत रेड्डी और कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है। रेवंत हर बार कहते थे कि भाजपा, बीआरएस और एआईएमआईएम एक हैं। आज पता चल गया कि कौन किसके साथ है।'


राजा के बाद केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने भी ओवैसी को प्रोटेम स्पीकर बनाने का पुरजोर विरोध किया। किशन रेड्डी ने कहा, 'वरिष्ठ विधायकों को छोड़कर अकबरुद्दीन को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। ये नियमों और विधानसभा की परंपरा के खिलाफ है। हमारी पार्टी के विधायक नियमित स्पीकर आने के बाद ही शपथ लेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed