फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   on 22 august Black days will celebrate 22 teachers of universities

सातवें वेतन आयोग के विरोध में यूनिवर्सिटी के टीचर 22 अगस्त को मनाएंगे काला दिवस

Sun, 20 Aug 2017 05:17 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला/ ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sun, 20 Aug 2017 05:17 AM IST
विज्ञापन
on 22 august Black days will celebrate 22 teachers of universities
AIFUCTO

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू न करने के विरोध में देशभर के विश्वविद्यालयों के शिक्षक 22 अगस्त तो काला दिवस मानएंगे। साथ ही वे 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर गिरफ्तारी देंगे। खास बात यह है कि 22 अगस्त को विश्वविद्यालय कैंपस में विरोध प्रदर्शन व धरने के साथ ही शिक्षक कक्षाओं को बहिष्कार करेंगे।

विज्ञापन

 
ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर ऑर्गेनाइजेशन के महासचिव अरुण कुमार के मुताबिक, केंद्र सरकार के समक्ष कई बार सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने और छठें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने की मांग रखी गई, लेकिन अब तक इस मामले में कुछ भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन


यूजीसी की कमेटी ने बहुत पहले सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों की रिपोर्ट मानव संसाधन विकास मंत्रालय को सौंप चुकी है। इसीलिए अब विरोध जताने का फैसला किया गया है। इसके तहत 22 अगस्त को देशभर के सभी विश्वविद्यालयों के कैंपस में काला दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विरोध प्रदर्शन, धरना और कक्षाओं का बहिष्कार किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षक दिवस के मौके पर 5 सितंबर को गिरफ्तारी दी जाएगी। इस संबंध में देशभर के विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed