फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   omline music streaming company, Spotify offers Barack Obama a job as 'President of Playlists'

राष्ट्रपति पद जाने के बाद भी बेरोजगार नहीं होंगे ओबामा, मिला इस कंपनी में काम

Wed, 11 Jan 2017 10:06 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Jan 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
 omline music streaming company, Spotify offers Barack Obama a job as 'President of Playlists'
बराक ओबामा का बतौर अमेरिकी राष्ट्रपति 20 जनवरी को व्हाइट हाउस में आखिरी दिन होगा। इसके बाद ओबामा को व्हाइट हाउस छोड़कर जाना होगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वो बोरोजगार हो जाएंगे। ओबामा को एक मशहूर ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग कंपनी ने नौकरी का ऑफर दिया है।
विज्ञापन


स्वीडन की म्यूजिक स्ट्रीमिंग कंपनी 'स्पॉटिफाई' ने बराक ओबामा को नौकरी का प्रस्ताव भेजा है। कंपनी ने कहा कि बराक ओबामा का 'प्रेसिडेंट ऑफ प्लेलिस्ट्स' पद के लिए ऑफर दिया जा रहा है। इस कंपनी में ओबामा का काम प्लेलिस्ट्स(गानों की सूची) बनाना होगा।
विज्ञापन


कंपनी ने इस पद के लिए विज्ञापन निकालते हुए बताया कि उन्हें इस पद के लिए ऐसे आदमी की तलाश है जिसके पास अमेरिका के राष्ट्रपति पद के रूप में आठ साल का अनुभव हो। साथ ही इस पद के लिए योग्य उम्मीदवार को शांति के नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओबामा ने खुद मांगा था इस कंपनी में काम

 omline music streaming company, Spotify offers Barack Obama a job as 'President of Playlists'
कंपनी ने यह भी बताया कि इस सारी योग्यताओं के अलावा अगर उम्मीदवार को संगीत की दुनिया मशहूर कलाकारों के बारे में जानकारी हो तो यह फायदेमंद होगा। साथ ही उम्मीदवार को बेहतर वक्ता भी होना चाहिए ताकि वो प्रेस सम्मेलनों में कंपनी और कंपनी की प्लेलिस्ट्स के बारे में जोश से बात कर सकें।

बता दें कि इस पूरे मामले की शुरूआत बराक ओबामा के एक मजाक से हुई। कुछ दिनों पहले ओबामा से जब पूछा गया कि वो राष्ट्रपति पद जाने के बाद क्या करेंगे तो उन्होंने कहा कि वो म्यूजिक स्ट्रीमिंग कंपनी, स्पॉटिफाई से नौकरी मिलने का इंताजार कर रहें है, क्योंकि उनकी प्लेलिस्ट को सभी पंसद करते हैं।

इस बयान के बाद, स्पॉटिफाई कंपनी ने ओबामा की चुटकी लेते हुए इस पद का विज्ञापन निकाला। अब सभी को स्पॉटिफाई के इस प्रस्ताव पर ओबामा के जवाब का इंतजार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed