Omicron Live: तेलंगाना में 12, महाराष्ट्र में आठ और कर्नाटक में ओमिक्रॉन के छह नए केस, देश में अब तक 143 मामले
{"_id":"61bd64e6553c73283d39a9eb","slug":"omicron-variant-india-live-updates-corona-cases-in-india-today-health-ministry-on-corona-virus-hindi-news","type":"live","status":"publish","title_hn":"Omicron Live: तेलंगाना में 12, महाराष्ट्र में आठ और कर्नाटक में ओमिक्रॉन के छह नए केस, देश में अब तक 143 मामले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sat, 18 Dec 2021 10:53 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 18 Dec 2021 10:53 PM IST
खास बातें
LIVE Omicron Virus (ओमिक्रॉन वैरिएंट) COVID-19 Corona New Variant Cases Hindi News Updates: देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले मरीजों में अब तेजी देखने को मिल रही है। कोरोना वायरस का खतरनाक स्वरूप अब 12 राज्यों में फैल चुका है। महाराष्ट्र में अब तक 48, दिल्ली में 22, तेलंगाना में 20, राजस्थान में 17, कर्नाटक में 14, केरल में 11, गुजरात में 5, उत्तर प्रदेश में 2, आंध्र प्रदेश(1) तमिलनाडु(1) बंगाल(1) और चंडीगढ़ में (1) मरीज मिले हैं। ओमिक्रॉन से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट।
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
10:51 PM, 18-Dec-2021
राजस्थान में कोरोना के 32 नए केस
राजस्थान में कोरोना के 32 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सिर्फ जयपुर में ही 16 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक, ताजा मामलों में जयपुर में 16, बाड़मेर में दो, अजमेर में तीन, भीलवाड़ा में दो, उदयपुर में तीन, कोटा में दो, पाली में दो, हनुमानगढ और झुंझुनूं में एक-एक मामला सामने आया है। इसके साथ ही राजस्थान में सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या 259 हो गई है।09:50 PM, 18-Dec-2021
मुंबई में क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टियों पर ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा
मुंबई में इस साल भी क्रिसमस और न्यू ईयर की पार्टियों का मजा किरकिरा हो सकता है। कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) सतर्क हो गई है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बीएमसी ने क्रिसमस, न्यू ईयर की पार्टियों सहित होटलों, रेस्टोरेंट, भीड़भाड़ वाली जगहों ( मरीन ड्राइव, गेटवे ऑफ इंडिया, समुद्र तटों) व मॉल्स में भीड़भाड़ पर नजर रखने का फैसला किया है।क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान बीएमसी हर वार्ड में टीम करेगी जो कोरोना प्रोटोकॉल पर नजर रखेगा। यदि कहीं कोरोना नियमों का उल्लंघन होता है तो यह टीम उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि क्रिसमस व न्यू ईयर के दौरान हमें होटलों, रेस्टोरेंट व समुद्र तटों पर विशेष रूप से नजर रखने का आदेश मिला है। इसके लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया जाएगा जो खासतौर से होटलों व रेस्टोरेंट पर नजर रखेगी। यदि शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
बीएमसी के मुताबिक, सार्वजनिक परिवहन सहित सार्वजनिक स्थानों पर केवल उन्हीं लोगों को अनुमति दी जाएगी जिन्हें पूरी तरह से टीका लगाया गया है। सार्वजनिक स्थानों, प्रतिष्ठानों में कार्यरत सभी कर्मचारियों के साथ-साथ कार्यक्रमों या समारोहों में उपस्थित सभी कर्मचारियों का पूर्ण टीकाकरण अनिवार्य है। नियम का उल्लंघन पाए जाने पर प्रतिष्ठान के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
09:49 PM, 18-Dec-2021
फ्रांस में खतरा, टीके की खुराक लेने की अपील
फ्रांस ने कोरोना वायरस के मामले बढ़ने पर क्रिसमस की छुट्टियों के मद्देनजर लोगों से टीके की खुराक लेने की अपील की है। सरकार देश में ओमिक्रॉन का खतरा देखते हुए एक बार फिर लॉकडाउन लगाने से बच रही है। पीएम जीन कास्टेक्स ने कहा, पांचवीं लहर देश में आ गई है और यह पूरी ताकत से यहां आई है। उन्होंने कहा, फ्रांस में जनवरी की शुरुआत से तेजी से ओमीक्रॉन वैरिएंट प्रसार का खतरा है। छुट्टियों में संक्रमण फैलाव रोकने के लिए सरकार ने सार्वजनिक कार्यक्रमों और नववर्ष के जश्न समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया है।09:49 PM, 18-Dec-2021
ओमिक्रॉन खतरे के बीच नीदरलैंड में लॉकडाउन संभव
ओमिक्रॉन वैरिएंट से बचाव के लिए नीदरलैंड में लॉकडाउन लग सकता है। नीदरलैंड की सरकार को नए वैरिएंट की रणनीति पर सलाह देने वाले स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने यहां पर सख्त लॉकडाउन लगाने की सलाह दी है। स्वास्थ्य मंत्री ह्यूगो डी. जोंग ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा, मैं यह नहीं कहूंगा कि अतिरिक्त उपायों की आवश्यकता हो सकती है। सरकार स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह का पालन करेगी।09:48 PM, 18-Dec-2021
अमेरिकी कोर्ट में कर्मचारियों को अनिवार्य टीके के आदेश को मंजूरी
अमेरिका की एक संघीय अपीलीय अदालत ने निजी नियोक्ताओं के लिए कर्मचारियों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक देने की अनिवार्यता वाले राष्ट्रपति जो बाइडन के आदेश को मंजूरी दे दी है। यह आदेश उन कंपनियों पर लागू होगा जिनमें 100 या उससे अधिक कर्मचारी काम करते हैं। इसके दायरे में करीब 8.4 करोड़ कामगार आएंगे। टीके की पूरी तरह खुराक न लेने वाले कर्मचारियों को मास्क पहनना होगा और साप्ताहिक कोरोना जांच करानी होगी। छठी सर्किट कोर्ट ने एक के मुकाबले दो मतों से एक अलग संघीय अदालत के उस फैसले को पलट दिया जिसमें आदेश लागू करने पर रोक लगाई गई थी।09:48 PM, 18-Dec-2021
नया वैरिएंट फिलहाल ब्रिटेन में कहर बरपा रहा
कोरोना का नया वैरिएंट फिलहाल ब्रिटेन में कहर बरपा रहा है। यहां एक सप्ताह में 60 फीसदी की दर से संक्रमण बढ़ा है। इस बीच, प्रोफेसर नील फर्ग्यूसन ने नव वर्ष और क्रिसमस को देखते हुए पाबंदियां सख्त करने का आह्वान किया है। उनकी टीम ने पाया है कि सबसे बेहतर हालात में भी बिना लॉकडाउन के जनवरी में ओमिक्रॉन से करीब 3,000 मौतें हर दिन हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:30 PM, 18-Dec-2021
तेलंगाना में 12 नए केस
तेलंगाना में ओमिक्रॉन मामलों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। इसमें शनिवार को 12 और लोगों में कोरोना के नए वैरिएंट की पुष्टि हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया कि 12 नए मामलों में से दो जोखिम वाले देशों से आए थे। इसके अलावा 10 अन्य देशों से आए थे। तीन लोगों की रिपोर्ट का अब भी इंतजार है।08:03 PM, 18-Dec-2021
क्रिसमस के बाद दो सप्ताह के लॉकडाउन की योजना
ब्रिटेन सरकार क्रिसमस के बाद दो सप्ताह के छोटे लॉकडाउन की योजना बना रही है। इसका मकसद तेजी से फैल रहे ओमिक्रॉन वैरिएंट को रोकना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके लिए मसौदा नियम तैयार किए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इसके मुताबिक सिर्फ काम के लिए घर से बाहर निकलने की अनुमति दी जाएगी। इनमें बैठकों पर प्रतिबंध और भीड़भाड़ को रोकने जैसे नियम भी तैयार किए जा रहे हैं। यहां आ रहे कोरोना के रिकॉर्ड मामलों के बाद सरकार सख्त कदम उठाने को मजबूर हुई है।07:59 PM, 18-Dec-2021
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन महाराष्ट्र में आठ और कर्नाटक में छह नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में चार मामले मुंबई, तीन सातारा और एक मामला पुणे में रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुधाकर के ने बताया कि दक्षिण कन्नड़ के दो शिक्षण संस्थानों में कुल पांच में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। वहीं, ब्रिटेन से लौटा एक व्यक्ति भी ओमिक्रॉन संक्रमित पाया गया है। इसी के साथ महाराष्ट्र में अब तक 48 और कर्नाटक में 14 लोग ओमिक्रॉन की चपेट में आ चुके हैं। इसके अलावा केरल में भी ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 11 हो गए हैं।
07:08 PM, 18-Dec-2021