फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Live: जल्द बाजार में भी मिल सकेंगी कोविशील्ड और कोवाक्सिन, सरकारी पैनल के प्रस्ताव के बाद DCGI की मंजूरी का इंतजार

Wed, 19 Jan 2022 10:29 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 19 Jan 2022 10:29 PM IST
खास बातें

देश के कुछ राज्यों में भले ही कोरोना संक्रमण की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई हो लेकिन कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से डराने वाली खबर सामने आ रही है जहां एक सप्ताह के भीतर ही 250 फीसदी मामले बढ़ गए। विशेषज्ञों के अनुसार महानगर में जिस रफ्तार से कोरोना का प्रसार हो रहा है उससे लग रहा है कि यहां 25 जनवरी तीसरी लहर का पीक आ जाएगा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बेंगलुरु में बीते 24 घंटे में 35 हजार मामले सामने आए हैं। इससे पहले 11 जनवरी को यहां 10 हजार मामले ही आए थे। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से राहत की खबर है जहां कि संक्रमण दर में 5.52 फीसदी की कमी आई है। कोरोना से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
Omicron Variant Coronavirus Cases in india Live updates 19 january, Covid19 Cases in bengaluru, Health ministry
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

10:29 PM, 19-Jan-2022

कोर्ट के कुल 322 संक्रमित कर्मचारियों में से 50 फीसदी से अधिक ठीक हुए

सुप्रीम कोर्ट के कुल 322 कोविड संक्रमित कर्मचारियों में से 50 फीसदी से अधिक ने ड्यूटी पर लौटने की सूचना दी है और अन्य भी ठीक हो रहे हैं। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि शायद ही किसी मामले में अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता पड़ी हो। उन्होंने उन कुछ खबरों को डर पैदा करने वाला करार दिया जिनमें कहा गया था कि शीर्ष अदालत में लगभग 1500 कर्मचारियों में से और 400 तीसरी लहर में कोविड से संक्रमित हुए हैं।

10:27 PM, 19-Jan-2022

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि मृत्यु का आंकड़ा नहीं बढ़ रहा है। परिस्थिति सामान्य है। 'मल्टीपल ऑर्गन फेलियर' और अन्य कारणों की वजह से लोगों की मृत्यु हुई है। अब तक कोई ऐसा मामला नहीं आया है कि कोविड-19 और ओमिक्रोन के कारण किसी की मृत्यु हुई है।
विज्ञापन
09:12 PM, 19-Jan-2022
केंद्र सरकार के कोरोना पर बनाए गए एक्सपर्ट पैनल ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवाक्सिन को बाजार में उतारने से जुड़े प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। अब अगर इस प्रस्ताव को डीसीजीआई की मंजूरी मिलती है, तो यह दोनों कंपनियां अपने टीकों को बाजार में भी उतार सकती हैं। 
07:13 PM, 19-Jan-2022

कर्नाटक में गाइडलाइन में संसोधन

कर्नाटक सरकार ने टेस्टिंग, आइसोलेशन और क्वारंटीन के लिए दिशानिर्देशों में संशोधन किया है। सामान्य आबादी के लिए होम आइसोलेशन में मरीजों को पॉजिटिव टेस्ट से कम से कम 7 दिनों के बाद और लगातार दिनों तब बुखार न आने की स्थिति में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। पुन: परीक्षण की कोई आवश्यकता नहीं होगी।
 
06:18 PM, 19-Jan-2022

गोवा में 3,936 नए संक्रमित

गोवा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,936 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3,119 लोग डिस्चार्ज हुए और सात लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। कुल सक्रिय मामले 22,807 हैं।
06:17 PM, 19-Jan-2022

केरल में 34199 नेए केस

केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 34,199 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 8,193 लोग डिस्चार्ज हुए और 49 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। कुल सक्रिय मामले 1,68,383 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:14 PM, 19-Jan-2022

आंध्र में रोजाना केस 10 हजार के पार

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,057 नए मामले सामने आए हैं। कुल सक्रिय मामले 44,935 हैं।
01:14 PM, 19-Jan-2022

दिल्ली में अभी नहीं मिलेगी ढील: सत्येंद्र जैन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 30% से घटकर 22.5% हो गई है और दिल्ली में कुल मामलों की संख्या में भी कमी आई है। लेकिन संक्रमण दर इतनी भी कम नहीं है कि हम प्रतिबंधों में ढील दे सकें।
11:42 AM, 19-Jan-2022

महाराष्ट्र पुलिस पर टूट रहा कोरोना का कहर

महाराष्ट्र पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 499 पुलिस कर्मी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
10:35 AM, 19-Jan-2022

जर्मनी में कोरोना का कहर 

Covid19 Cases in Germany: जर्मनी में कोरोना का कहर शुरू हो गया है। यहां पिछले 24 घंटों में एक लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी ने स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से इसकी जानकारी दी है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed