फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Omicron: No entry in public markets from December 12 without vaccination in Tamil Nadu

तमिलनाडु : टीका नहीं लगवाने वाले लोग 12 दिसंबर से बाजार में नहीं घूम पाएंगे, पढ़ें तीन खबरें

Sun, 05 Dec 2021 03:25 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मदुरै
एजेंसी, मदुरै Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 05 Dec 2021 03:25 AM IST
सार

तमिलनाडु के मदुरै जिले में 12 दिसंबर से बिना टीकाकरण वालों को सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश नहीं मिलेगा। जिला कलेक्टर अनीश शेखर ने कहा कि नए वैरिएंट के एहतियातन यह कदम उठाया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Omicron: No entry in public markets from December 12 without vaccination in Tamil Nadu
omicron- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : self

विस्तार

देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले सामने आने के बाद तमिलनाडु के मदुरै जिले में 12 दिसंबर से बिना टीकाकरण वालों को सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश नहीं मिलेगा। जिला कलेक्टर अनीश शेखर ने कहा कि नए वैरिएंट के एहतियातन यह कदम उठाया जा रहा है।

विज्ञापन


इसके मद्देनजर जिले के लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक लेने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, मदुरै में लगभग तीन लाख लोगों को टीके की एक भी खुराक नहीं मिली है। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर आने वाले लोगों को कम से कम पहली खुराक का टीका लगा होना चाहिए।
विज्ञापन


टीकाकरण के जिले में केवल 71 प्रतिशत को पहली और 32 प्रतिशत को दूसरी खुराक मिली है और लगभग 3 लाख लोगों को अभी तक एक भी खुराक नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि निगम और स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे यह पता लगाया जा सकेगा कि जिला प्रशासन द्वारा उल्लेखित 18 स्थानों के अंदर टीकाकरण न कराने वालों को अनुमति है या नहीं। गौरतलब है कि तमिलनाडु में अब तक कोविड-19 के 27,29,061 मामले देखने को मिले और तकरीबन 36,513 मौतें हुई हैं।

एनआईए ने मणिपुर आतंकी हमले की जांच शुरू की

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए आतंकी हमला मामले में एनआईए ने जांच राज्य पुलिस से अपने हाथ में ले ली है। एक अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने राज्य पुलिस से जांच अपने हाथ में ले ली है। 27 नवंबर को गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद फिर से प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एजेंसी द्वारा गृह मंत्रालय को मामला दर्ज करने का प्रस्ताव भेजे जाने के बाद गृह मंत्रालय ने कुछ दिन पहले एनआईए को हरी झंडी दे दी थी।

त्रिपुरा : सहकर्मी की फायरिंग में टीएसआर के दो जवान शहीद
त्रिपुरा के सहजला जिले के मधुपुर में त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) के दो जवानों को शनिवार सुबह अपने ही एक साथी जवान ने अंधाधुंध फायरिंक कर मार डाला। मृतक दो जवान और आरोपी टीएसआर की 5वीं बटालियन के हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी जवान ने हथियार और गोला-बारूद के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। जवानों की पहचान सूबेदार मरका सिंह जमातिया और नायब सूबेदार किरण जमातिया के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed