फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   omicron india third wave of covid pandemic cases maharashtra delhi case peak

COVID-19: 24 घंटे में मिले कोरोना के 22 हजार से ज्यादा केस, यह एक दिन पहले से 35 फीसदी ज्यादा, ओमिक्रॉन के अब 1431 मामले

Sat, 01 Jan 2022 12:20 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 01 Jan 2022 12:20 PM IST
सार

भारत में ओमिक्रॉन के अब तक 1,431  मामले सामने आ चुके हैं।  महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे ज़्यादा केस सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 454 केस अभी तक सामने आए हैं। ओमिक्रॉन से भारत में अभी तक दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।

विज्ञापन
omicron india third wave of covid pandemic cases maharashtra delhi case peak
कोरोना की जांच करती स्वास्थ्य कर्मी।

विस्तार

आज से नए साल का आगाज हो चुका है, लेकिन उससे पहले कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने तहस-नहस कर दिया है। भारत समेत दुनिया के कई देशों में डेल्टा की जगह ओमिक्रॉन वैरिएंट पूरी तरह हावी होता जा रहा है।  भारत में ओमिक्रॉन के अब तक 1,431  मामले सामने आ चुके हैं।  महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे ज़्यादा केस सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 454 केस अभी तक सामने आए हैं। ओमिक्रॉन से भारत में अभी तक दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में 351 मामले दर्ज किए हए हैं। हालांकि, इस दौरान 488 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वहीं, कोविड के मामलों में भी तेजी से उछाल दर्ज की गई है।
विज्ञापन


देश में ओमिक्रॉन से पहली मौत महाराष्ट्र में दर्ज की गई है। यहां 52 साल के ओमिक्रॉन संक्रमित की मौत दिल का दौरा पढ़ने से हुई है। वहीं, राजस्थान में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत भी ओमिक्रॉन से हुई है।
विज्ञापन


भारत में कोरोना संक्रमण फिर हुआ बेकाबू
भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर से तेज होती जा रही है। बीते 24 घंटे में 22 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, 8 हजार लोग ठीक हुए हैं। इस दौरान 406 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ ही देश में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 1,04,781 तक पहुंच गई है और रिकवरी रेट 98.32% है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  बिहार में ओमिक्रॉन की दस्तक
बिहार में भी ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। राज्य में कोरोना के 158 नए मामले सामने आए हैं। राज्य सरकार ने लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। साथ ही कोरोना संक्रमण की जांच तेज कर दी गई है। वहीं, राज्य सरकार ने पॉजिटिव आने पर क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए हैं। 

दिल्ली में बच्चों को टीकाकरण की तैयारी पूरी
वहीं, तीन जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों को टीकाकरण को लेकर आज से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चालू है। दिल्ली में भी टीकाकरण केंद्रों की तैयारी जोरों पर चल रही है। 
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को बताया दिल्ली सरकार ने अपने 1,000 से ज़्यादा सेंटर तैयार किए हैं, हमारे पास 3 लाख वैक्सीन प्रतिदिन लगाने की क्षमता है।

उत्तर प्रदेश में भी ओमिक्रॉन के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति को लेकर लखनऊ में टीम-9 के साथ बैठक की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed