Omicron Live: डॉ. एंथनी फाउसी बोले, डेल्टा से कम खतरनाक है ओमिक्रॉन
{"_id":"61aedebde039dd63b461b250","slug":"omicron-corona-variant-cases-in-india-live-news-updates-coronavirus-cases-in-india-today-covid19-cases-in-india-7-december","type":"live","status":"publish","title_hn":"Omicron Live: डॉ. एंथनी फाउसी बोले, डेल्टा से कम खतरनाक है ओमिक्रॉन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 07 Dec 2021 11:10 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:10 PM IST
खास बातें
Omicron in India Live: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 6,822 मामले सामने आए हैं जो कि 558 दिनों में सबसे कम है। हालांकि ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
लाइव अपडेट
10:06 PM, 07-Dec-2021
डॉ. एंथनी फाउसी बोले, डेल्टा से कम खतरनाक है ओमिक्रॉन
अमेरिकी वैज्ञानिक व विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउसी ने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट डेल्टा से अधिक खतरनाक नहीं है। समाचार एजेंसी एएफपी ने ये जानकारी दी है।09:40 PM, 07-Dec-2021
ब्रिटेन और कनाडा से लौटे दो लोग संक्रमित
भोपाल जिला प्रशासन ने कहा कि ब्रिटेन और कनाडा से मध्य प्रदेश लौटे दो व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं।
विज्ञापन
09:14 PM, 07-Dec-2021
ठाणे में विदेश से लौटे 12 लापता
महाराष्ट्र: नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि ठाणे जिले के कल्याण डोंबिवली नगर निगम क्षेत्र में हाल ही में विदेश से लौटे 12 लोग लापता हैं।06:48 PM, 07-Dec-2021
रोका गया जनगणना का कार्य
COVID-19 महामारी के प्रकोप के कारण जनगणना 2021 और संबंधित क्षेत्र की गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया है। जनगणना 2021 के संचालन के लिए सरकार के निर्देश 28 मार्च 2019 को अधिसूचित किए गए थे। लोकसभा में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह जानकारी दी।06:12 PM, 07-Dec-2021
पुणे शहर में ओमिक्रॉन के दस और नए मामले
मंगलवार को महाराष्ट्र के पुणे शहर में ओमिक्रॉन के दस और नए मामले सामने आए हैं। पुणे के एक शीर्ष अधिकारी ने जानकारी दी कि हवाई अड्डे पर लगभग 30 हजार यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया गया। इनमें से दस लोगों में ओमिक्रॉन की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।01:15 PM, 07-Dec-2021
जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लैब बनाएगी कर्नाटक सरकार
ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए और भी अधिक प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए चर्चा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:09 PM, 07-Dec-2021
ब्रिटेन में कम्युनिटी स्प्रेड
ब्रिटेन के कई इलाके में ओमिक्रॉन वैरिएंट ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। देश में 336 मामले सामने आने के बाद विशेषज्ञों का कहना है कि यहां कम्युनिटी स्प्रेड की शुरुआत हो गई है। कई इलाकों में लोग तेजी से चपेट में आ रहे हैं।
12:18 PM, 07-Dec-2021
मध्यप्रदेश में 28 वर्षीय जर्मन नागरिक कोरोना पॉजिटिव
मध्यप्रदेश में भी कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर टेंशन बढ़ गई है। दरअसल, जबलपुर में 28 वर्षीय जर्मन नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसका नमूना जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने तक कुछ नहीं कहा जा सकता है।
10:53 AM, 07-Dec-2021
महाराष्ट्र में विदेश से लौटे 100 से अधिक यात्रियों की जानकारी नहीं
ओमिक्रॉन के डर के बीच, कल्याण डोंबिवली नगर निगम के प्रमुख विजय सूर्यवंशी ने सोमवार को कहा कि ठाणे जिले के टाउनशिप में हाल ही में विदेश से लौटे 295 में से 109 का पता नहीं चल सका है।
10:26 AM, 07-Dec-2021
गोवा सरकार की अपील- 19 दिसंबर तक करवा लें संपूर्ण टीकाकरण
गोवा के मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से 19 दिसंबर तक पूरी तरह से टीकाकरण कराने की अपील की है।