फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Live: पिछले 24 घंटों में गुजरात में मिले 7606 नए मामले, पश्चिम बंगाल में आंकड़ा रहा 1916

Thu, 03 Feb 2022 09:33 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 03 Feb 2022 09:33 PM IST
खास बातें

कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए जहां दुनिया भर में लगातार अध्ययन किए जा रहे हैं, वहीं मेयो क्लिनिक के महामारी वैज्ञानिक ने एक ऐसी जानकारी दी है जो कि चिंताजनक है। दरअसल, डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार मेयो क्लिनिक के महामारी विज्ञानी ग्रेगरी पोलैंड ने महामारी को लंबे समय तक चलने को लेकर चेताया है। उन्होंने कहा कि हम अभी तक किसी ऐसे चरण में नहीं हैं जिससे कि हम इसकी स्थानिकता की भविष्यवाणी कर सकें। फिलहाल इसके खत्म होने की संभावना कम है। उन्होंने कहा कि वायरस ने जानवरों तक को संक्रमित करने की क्षमता दिखाई है, जिसका अर्थ है कि यह संभावित रूप से अनिश्चित काल तक फैल सकता है। कोरोना से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
Omicron Corona Cases in India 3 january Live Updates, Mayo Clinic, Coronavirus, Covid19 Cases, Health ministry
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

09:33 PM, 03-Feb-2022

असम: 1019 नए मामले, 2392 ठीक हुए

असम में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 1019 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में यहां 2392 मरीज ठीक हुए तो 19 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों का आंकड़ा अब 13,786 हो गया है।
09:27 PM, 03-Feb-2022

बिना आईडी कार्ड वाले 77 लाख लोगों को लगी पहली खुराक

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि बिना पहचान पत्र वाले 77 लाख लोगों को कोरोना वायरस रोधी टीके की पहली खुराक लगाई गई है और ऐसे 14.55 लाख लोगों को दोनों खुराकें लगाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
09:12 PM, 03-Feb-2022

गुजरात: 24 घंटों में कोरोना के 7606 नए मामले

गुजरात में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 7606 नए मामले सामने आए। इसी अवधि में यहां 13,195 मरीज ठीक हुए और 34 संक्रमितों की जान चली गई। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 63,564 हो गया है।
09:00 PM, 03-Feb-2022

बंगाल: 1916 नए मामले, 36 मरीजों की मौत

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 1916 नए मामले सामने आए और 2614 मरीज ठीक हुए। इसी अवधि में 36 संक्रमितों की मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 21,146 हो गई है।
08:47 PM, 03-Feb-2022

नासिक में 895 नए मरीज, सात की मौत

महाराष्ट्र के नासिक जिले में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 895 नए मामले सामने आए और सात मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार जिले में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 8691 हो गई है।
08:09 PM, 03-Feb-2022

ओडिशा में सात फरवरी से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

ओडिशा के मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्रा ने कहा कि आठवीं से 12वीं तक की कक्षाएं, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और अन्य तकनीकी शिक्षण संस्थान और हॉस्टल सात फरवरी से खुलेंगे। सातवीं कक्षा तक के लिए ऑफलाइन कक्षाओं की शुरुआत 14 फरवरी से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:03 PM, 03-Feb-2022

गुजरात ने 11 फरवरी तक बढ़ाया रात्रि कर्फ्यू

गुजरात में मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा है कि प्रदेश में बंद स्थलों पर होने वाले विवाह समारोहों में अधिकतम 150 लोग शामिल हो सकेंगे और खुले स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों में अधिकतम 300 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी। रात्रि कर्फ्यू (रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक) के नियम को 11 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।
07:43 PM, 03-Feb-2022

कर्नाटक में कोरोना के 16436 नए मामले

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 16,436 नए मामले दर्ज किए गए और इसी अवधि में 60 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब एक लाख 48 हजार 800 हो गई है।
07:32 PM, 03-Feb-2022

स्कूलों को खोलने पर दिशानिर्देशों की समीक्षा कर रही है सरकार

इन दिशानिर्देशों में इस बात पर जोर दिया गया है कि साक्ष्य आधारित एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) के तहत किस तरह स्कूलों का संचालन करना है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि इन दिशानिर्देशों का पालन करके सुरक्षित तरीके से स्कूलों को खोला जा सकता है।
07:20 PM, 03-Feb-2022

जल्द उपलब्ध होगा जायडस का टीका

जॉयडस कैडिला के कोरोना टीके को लेकर नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा है कि इसे कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जा चुका है। कुछ राज्यों में जल्द ही यह टीका लगाए जाने की शुरुआत होगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed