फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Om will speak 'Muslim federation' Yoga Day: Farhat

योग दिवस पर 'ओम' बोलेगा मुस्लिम महासंघ: फरहत अली खां

Mon, 30 May 2016 07:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Mon, 30 May 2016 07:45 AM IST
विज्ञापन
Om will speak 'Muslim federation' Yoga Day: Farhat
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहत अली खां ने कहा कि योग दिवस पर उनके संगठन के लोग ओम शब्द का उच्चारण करेंगे। ओम पवित्र और निराकार है। मुसलमानों को ओम बोलने पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रविवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि योग दिवस पर अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के कार्यकर्ता ओम का उच्चारण करेंगे। योग को धार्मिक भावनाओं से जोड़ना गलत है। योग ऐसा अभ्यास है, जिससे जिस्म के साथ रूह को भी सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि इस्लाम अकीदे और ईमान का नाम है। हमारा अकीदा और ईमान कमजोर नहीं है। गीता, रामायण या कोई भी धार्मिक पाठ नीति के अनुसार पढ़ने से मजहब या धर्म परिवर्तन नहीं होता है तो योग करने से कैसे हो सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो लोग योग का लाभ उठा रहे हैं और ओम का उच्चारण कर रहे हैं तो हमें आपत्ति क्यों है? ओम पवित्र नाम और निराकार है, इसे बोलने पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जब हम नीति के तहत नमस्कार, जिंदाबाद और जय बोल सकते हैं तो ओम क्यों नहीं? इस पवित्र नाम से कोई मुसलमान हिंदू नहीं बन जाता। इसी तरह अल्लाहो अकबर कहने से कोई हिंदू मुसलमान नहीं बन जाता। अगर ओम या अल्लाह कहने से देश में अमनो-अमान और इंसानियत का संदेश जाता है तो नीति के अनुसार ओम बोलने में कोई हर्ज नहीं। योग का शाब्दिक अर्थ जोड़ने का है और हम जोड़ने की बात करते हैं तोड़ने की नहीं। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव डा. सैयद अजीम नकवी, उपाध्यक्ष शरीफ उर्रहमान खां भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed