फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Om Birla Become Speaker of Lok Sabha 2019 PM Narendra Modi congratulated

निर्विरोध लोकसभा अध्यक्ष चुने गए ओम बिड़ला, कुर्सी तक छोड़ने गए पीएम मोदी

Wed, 19 Jun 2019 12:17 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 19 Jun 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
Om Birla Become Speaker of Lok Sabha 2019 PM Narendra Modi congratulated
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला - फोटो : ANI
राजस्थान के कोटा से सांसद और एनडीए उम्मीदवार ओम बिड़ला को आज सर्वसम्मति से लोकसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया है। सारे पूर्वानुमानों और अटकलों पर विराम लगाते हुए पीएम मोदी ने लोकसभा के नए स्पीकर के मामले में अनुभव पर ऊर्जावान युवा चेहरे को तरजीह दी है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने प्रस्ताव किया और कई अन्य नेताओं ने इनका अनुमोदन किया। बाद में पूरे सदन ने ध्वनिमत से अपना समर्थन दिया और फिर कार्यवाहक अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बिड़ला को स्पीकर घोषित किया। गौरतलब है कि ओम बिड़ला राजस्थान के कोटा संसदीय क्षेत्र से लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन

कुर्सी तक छोड़ने गए पीएम मोदी

पीएम मोदी खुद उन्हें कुर्सी तक छोड़ने गए। ओम बिड़ला की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम सबके लिए गर्व का विषय है कि स्पीकर पद पर आज हम ऐसे व्यक्ति का अनुमोदन कर रहे हैं, जिन्होंने छात्र राजनीति से ही जीवन का सर्वाधिक उत्तम समय, बिना किसी ब्रेक के समाज की किसी न किसी गतिविधि में व्यतीत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा का काशी कहे जाने वाला राजस्थान के कोटा का परिवर्तन, जिसके योगदान से हुआ है वो नाम है श्री ओम बिड़ला जी। समाज में कहीं भी पीड़ा नजर आई तो पहले बिड़ला जी पहले पहुंचने वाले व्यक्तियों में से रहे।

पीएम ने कहा कि आम तौर पर राजनीतिक जीवन में ये छवि बनी रहती है कि राजनेता 24 घंटे राजनीतिक उठापटक करते हैं। लेकिन, वर्तमान में देश ने अनुभव किया है कि राजनीतिक जीवन में जितनी अधिक सामाजिक सेवा रहती है, उतनी अधिक मान्यता मिलती है। ओम बिड़ला जी की पूरी कार्यशैली समाज सेवा से जुड़ी रही है।

कच्छ के भूकंप और केदारनाथ आपदा में की थी समाज सेवा

ओम बिड़ला की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि जब गुजरात में भयंकर भूकंप आया, तब बहुत लंबे समय तक वे कच्छ में रहे। अपने इलाके के युवा साथियों को लेकर आए और पीड़ितों की सेवा का काम किया। जब केदारनाथ का हादसा हुआ तो बिड़ला जी अपनी टोली के साथ उत्तराखंड में समाज सेवा के लिए लग गए और अपने कोटा में भी अगर किसी के पास ठंड के सीजन में कंबल नहीं है तो रातभर कोटा की गलियों में निकलकर जन भागीदारी से लोगों को कंबल पहुंचाते हैं।

कोटा में भूखों के लिए चलाते हैं प्रसादम नाम की योजना 

बिड़ला जी ने एक व्रत लिया था कि कोटा में कोई भूखा नहीं सोएगा और वे एक प्रसादम नाम की योजना चलाते हैं जो आज भी चल रही है। ओम बिड़ला जी ने राजनीति का केंद्र बिंदु जन आंदोलन से ज्यादा जनसेवा को बनाया। ऐसा संवेदनशील व्यक्तित्व आज जब स्पीकर पद पर आया है, तो वो हमें अनुशासित भी करेंगे और अनुप्रेरित भी करेंगे। उनके कार्यकाल में सदन देश के लिए उत्तम से उत्तम तरीके से काम कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed