फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   oldest tiger of country raja died in rehabilitation center in alipurduar west bengal

Bengal Tiger: देश के सबसे बुजुर्ग बाघ 'राजा' की मौत, 40 दिन बाद मनाया जाना था 27वां जन्मदिन

Mon, 11 Jul 2022 06:28 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 11 Jul 2022 06:28 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक, 23 अगस्त को 'राजा' का जन्मदिन मनाया जाना था। इसके लिए वन विभाग ने तैयारी भी कर ली थी,लेकिन उससे पहले सोमवार को सुबह 3 बजे 'राजा' की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया 'राजा' देश के सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले बाघों में से एक था।

विज्ञापन
oldest tiger of country raja died in rehabilitation center in alipurduar west bengal
देश के सबसे बुजुर्ग बाघ 'राजा' की मौत - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में सोमवार तड़के देश के सबसे बुजुर्ग बाघ की मौत हो गई है। एसकेबी रेस्क्यू सेंटर के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, राजा नाम के इस बाघ को पश्चिम बंगाल स्थित अलीपुरद्वार के टाइगर पुनर्वासन केंद्र में रखा गया था। जानकारी के मुताबिक, 23 अगस्त को 'राजा' का जन्मदिन मनाया जाना था। इसके लिए वन विभाग ने तैयारी भी कर ली थी,लेकिन उससे पहले सोमवार को सुबह 3 बजे 'राजा' की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया 'राजा' देश के सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले बाघों में से एक था।

विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, 'राजा' नाम के बाघ की उम्र 26 साल, 10 महीने और 18 दिन थी। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बुढापे के कारण उसने पिछले कुछ दिनों से खाना-पीन बंद कर दिया था। 'राजा' की मौत के बाद एसकेबी रेस्क्यू सेंटर में वन विभाग के अधिकारियों सहित अन्य लोगों ने उसे श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन



2006 में घायल हालत में पकड़ा गया था
'राजा' की मौत के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि साल 2006 में उसे घायल अवस्था में सुंदरवन से पकड़ा गया था। इसके बाद उसे पश्चिम बंगाल स्थित अलीपुरद्वार के टाइगर पुनर्वासन केंद्र में लाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, बाघ जब सुंदरवन में मातला नदी पार कर रहा था, तभी मगरमच्छ ने उसपर हमला कर दिया था, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। 

गौरतलब है कि फिलहाल सुंदरवन में 96 बाघ थे, लेकिन 'राजा' की मौत के बाद अब 95 बाघ ही बचे हैं। ये संख्या नवंबर 2019 से जनवरी 2020 के बीच की गई बाघों की गणना पर आधारित है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार सुंदरवन में बाघों के संरक्षण पर खास ध्यान दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed