{"_id":"585138674f1c1b676f64b26f","slug":"old-rs-500-notes-not-acceptable-from-december-15-mid-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने 500 के नोट कल मध्यरात्रि के बाद नहीं चलेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पुराने 500 के नोट कल मध्यरात्रि के बाद नहीं चलेंगे
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Dec 2016 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बिल का भुगतान या दवा खरीदने के लिए 500 रुपये के पुराने नोट बुधवार मध्यरात्रि तक ही उपयोग किया जा सकता है। सरकार ने 15 दिसंबर के बाद इसके लिए समयसीमा नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त पुराने नोट से मोबाइल रिचार्ज की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी। हालांकि, लोग पुराने 500 रुपये के नोट बैंक खातों में जमा कर सकते हैं। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने ट्विटर पर लिखा, ‘पुराने 500 रुपये के नोट के उपयोग को लेकर मिली छूट 15 दिसंबर की मध्यरात्रि से समाप्त हो जाएगी।’
विज्ञापन
इसका मतलब है कि पुराने 500 रुपये के नोट दवा की दुकानों तथा बिजली बिल और पानी बिल आदि जैसे जन उपयोगी सेवाओं के भुगतान में नहीं किए जा सकेंगे। सरकार ने पहले ही रेलवे या विमान टिकटों तथा पेट्रोल पंपों पर भुगतान एवं टोल प्लाजा पर पुराने 500 रुपये के भुगतान की छूट को वापस ले लिया है।
विज्ञापन