फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ola and Uber drivers threaten indefinite strike from Sunday

ओला और उबर चालकों ने रविवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी धमकी

Fri, 16 Mar 2018 05:20 PM IST
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Updated Fri, 16 Mar 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
Ola and Uber drivers threaten indefinite strike from Sunday
एप से बुक होने वाली कैब।
कैब एग्रीगेटर ओला और उबर के चालकों ने 18 मार्च की मध्यरात्रि से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। यह हड़ताल प्रमुख शहरों मुंबई, नई दिल्ली, बंगलूरू, हैदराबाद, पुणे सहित अन्य शहरों में देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


हड़ताल बुलाने वाले संगठन महाराष्ट्र नवनिर्माण वाहतुक सेना के संजय नाइक ने कहा कि ओला और उबर ने चालकों को बड़ा आश्वासन दिया था लेकिन आज चालक अपना खर्च तक नहीं निकाल पा रहे हैं। उन्होंने पांच से सात लाख तक का निवेश किया है और उम्मीद की थी कि एक महीने में डेढ़ लाख रुपये कमा लेंगे। इन कंपनियों के कुप्रबंधन के कारण वे इसका आधा भी नहीं कमा पा रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि ये टैक्सी संचालन कंपनियां चालकों के मालिकाने वाली कार के बजाय कंपनी की कारों को प्राथमिकता दे रही हैं जिसकी वजह से इनके कारोबार में गिरावट आ रही है। नाइक ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed