{"_id":"605400d570484332fb01d823","slug":"offline-classes-shut-from-today-in-eight-cities-of-gujarat-due-to-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: गुजरात के आठ बड़े शहरों में आज से 10 अप्रैल तक स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: गुजरात के आठ बड़े शहरों में आज से 10 अप्रैल तक स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं बंद
Fri, 19 Mar 2021 07:09 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, गांधीनगर
पीटीआई, गांधीनगर
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 19 Mar 2021 07:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर गुजरात सरकार ने कहा कि इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए राज्य के आठ बड़े शहरों में विद्यालय 19 मार्च से अपने परिसरों में अध्यापन बंद करेंगे।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने कहा कि इन शहरों के विद्यालयों में 10 अप्रैल तक ऑफलाइन कक्षाएं नहीं लगेंगी। ये शहर अहमदाबाद, राजकोट, वड़ोदरा, सूरत, भावननगर, गांधीनगर, जामनगर और जूनागढ़ हैं।
विज्ञापन
एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ास्मा और मुख्य सचिव अनिल मुकिम के साथ उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया।
विज्ञापन
चूड़ास्मा ने कहा कि इन शहरों के अलावा अन्य क्षेत्रों में विद्यालय उन विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं जारी रखेंगे, जिन्होंने इस विकल्प को चुना है।
उन्होंने कहा कि कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 19 मार्च से 10 अप्रैल तक ऑफलाइन परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया है।