फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Officials of environment ministry, Delhi, Haryana, Punjab governments to depose before par panel Friday

संसदीय समिति के सामने शुक्रवार को पर्यावरण मंत्रालय और दिल्ली-हरियाणा-पंजाब के अधिकारी होंगे पेश

Thu, 05 Nov 2020 11:14 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 05 Nov 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Officials of environment ministry, Delhi, Haryana, Punjab governments to depose before par panel Friday
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : ट्विटर

केंद्रीय पर्यावरण एवं स्वास्थ्य मंत्रालयों, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब की सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी शुक्रवार को पर्यावरण संबंधी संसदीय समिति के समक्ष उपस्थित होंगे। समिति की बैठक दिल्ली एवं आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण की समस्या का ‘स्थायी समाधान’ निकालने को लेकर होगी।

विज्ञापन


लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, पर्यावरण एवं वन मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधिकारी शहरी विकास संबंधी संसद की स्थायी समिति के समक्ष उपस्थित होंगे।
विज्ञापन



भाजपा सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता वाली इस समिति के सामने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के अधिकारी भी दिल्ली एवं आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण की स्थिति को लेकर अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक के एजेंडा में कहा गया है कि संसदीय समिति दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर विचार-विमर्श करेगी तथा समस्या के स्थायी समाधान पर मुख्य रूप से जोर दिया जाएगा।

इस बीच, पराली जलाने के मामलों में वृद्धि और हवा की गति कम होने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह प्रदूषण की स्थिति पिछले एक साल में सबसे खराब स्तर पर पहुंच गयाी। पराली जलाने की हिस्सेदारी प्रदूषण में 42 फीसदी तक पहुंच गई।


विशेषज्ञों ने बताया कि हवा की कम गति, तापमान में गिरावट जैसी मौसम की प्रतिकूल स्थिति और पड़ोसी राज्यों से पराली का धुआं आने से बुधवार रात वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘गंभीर’ श्रेणी में रहा। गुरुवार को हालांकि हवा की तेज गति की वजह से प्रदूषक तत्वों का बिखराव हुआ और धुंध में कमी आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed