फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Woman attempts self-immolation on Dhenkanal SP office premises

Odisha: ओडिशा में फिर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, ढेंकनाल एसपी कार्यालय परिसर की घटना

Sun, 24 Aug 2025 12:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 24 Aug 2025 12:29 PM IST
सार

थानों के दो उप-निरीक्षकों को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है, जो डायरी प्रभारी अधिकारी (डीसीओ) के रूप में कार्यरत थे। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि निलंबित पुलिस अधिकारियों में टाउन थाने के उत्कल बिजय मोहंती और सदर थाने की रोजलिन मिंज शामिल हैं।

विज्ञापन
Odisha: Woman attempts self-immolation on Dhenkanal SP office premises
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा में ढेंकनाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में एक महिला ने अपनी शिकायत न सुनने का आरोप लगाते हुए आत्मदाह का प्रयास किया। अपने पति के चचेरे भाई पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उसने ओडिशा के ढेंकनाल जिले के टाउन पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने कथित तौर पर उसे अधिकार क्षेत्र का हवाला देते हुए सदर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराने को कहा।

विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर रोका और बचाया
उन्होंने बताया कि जब वह ढेंकनाल सदर पुलिस स्टेशन पहुंची, तो वहां के अधिकारियों ने कथित तौर पर महिला को अधिकार क्षेत्र का हवाला देते हुए टाउन पुलिस स्टेशन जाने को कहा। इससे निराश होकर उसने शनिवार को एसपी कार्यालय परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया। शुक्र है कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया, उसे रोका और बचा लिया। 
विज्ञापन


पेट्रोल से भरी बोतल और माचिस बरामद
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के पास से पेट्रोल से भरी एक बोतल और एक माचिस बरामद की गई है। बाद में उन्होंने ढेंकनाल के पुलिस अधीक्षक अभिनव सोनकर से इस मामले पर चर्चा की और उन्हें अपनी शिकायत पर कार्रवाई का आश्वासन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो उप-निरीक्षक कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित
ढेंकनाल के पुलिस अधीक्षक सोनकर ने संवाददाताओं से कहा, 'मैंने महिला से इस मामले पर चर्चा की है और उसकी शिकायत पर उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।' उन्होंने बताया कि महिला ने अपने एक रिश्तेदार पर आरोप लगाए हैं और मामले की जांच की जा रही है। दोनों थानों के दो उप-निरीक्षकों को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है, जो डायरी प्रभारी अधिकारी (डीसीओ) के रूप में कार्यरत थे। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि निलंबित पुलिस अधिकारियों में टाउन थाने के उत्कल बिजय मोहंती और सदर थाने की रोजलिन मिंज शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed