फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Woman attempts self-immolation day after filing assault complaint, condition critical

ओडिशा: युवती ने किया आत्मदाह का प्रयास, 50 फीसदी तक झुलसा शरीर; एक दिन पहले दर्ज कराई थी दुष्कर्म की शिकायत

Sat, 28 Mar 2026 09:27 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहरामपुर Published by: Nirmal Kant Updated Sat, 28 Mar 2026 09:27 PM IST
सार

ओडिशा के गंजाम में 20 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने के एक दिन बाद आत्मदाह का प्रयास किया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस के अनुसार, घटना के कारणों की जांच जारी है और युवती की हालत नाजुक बनी हुई है।  पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Odisha: Woman attempts self-immolation day after filing assault complaint, condition critical
जांच में जुटी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

ओडिशा के गंजाम जिले में एक 20 वर्षीय युवती ने शनिवार को कथित तौर पर आत्मदाह करने की कोशिश की। यह घटना दुष्कर्म की शिकायतदर्ज कराने के एक दिन बाद हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस ने बताया, महिला कॉलेज छोड़ चुकी है। उसने कोटिनाडा थाना क्षेत्र में कथित तौर पर अपने घर के पीछे केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली, जिससे उसे लगभग 50 फीसदी तक जलने की चोटें आईं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया, यह घटना उस समय हुई, जब घर में कोई और मौजूद नहीं था। उसे उसके माता-पिता ने बचाया। पहले उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। उसके बाद उसे बहरामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल स्थानांतरिक किया गया। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: केरल चुनाव: राहुल गांधी-खरगे ने की सुधाकरण से मुलाकात, बोले- मजबूत स्थिति में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा


पुलिस ने कहा कि इस कथित आत्महत्या के प्रयास के पीछे का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है। कोटिनाडा थाना के प्रभारी निरीक्षक दामोदर बिहारी ने कहा, हम इस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रहे हैं।

एक दिन पहले दर्ज कराई थी दुष्कर्म की शिकायत: पुलिस
पुलिस के अनुसार, महिला ने शुक्रवार को एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी और घटना से पहले शनिवार को उसका बयान दर्ज किया जाना था। प्रारंभिक जांच से पता चला कि महिला का आरोपी के साथ 2022 से संबंध था, जब वह नाबालिग थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed