{"_id":"61e24b545c4c1c31206260c3","slug":"odisha-villagers-raged-against-the-proposed-plant-of-jindal-steel-works-many-injured-in-police-lathicharge","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्को की याद दिला रहा यह आंदोलन: जेएसडब्ल्यू संयंत्र के विरोध में भड़के ग्रामीण, लाठीचार्ज में कई घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पोस्को की याद दिला रहा यह आंदोलन: जेएसडब्ल्यू संयंत्र के विरोध में भड़के ग्रामीण, लाठीचार्ज में कई घायल
Sat, 15 Jan 2022 09:49 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगतसिंहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगतसिंहपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 15 Jan 2022 09:49 AM IST
सार
खबरों के अनुसार संयंत्र की स्थापना के लिए ढिंकिया गांव में पान के बागान नष्ट किए जाने हैं, इसलिए ग्रामीण भड़क उठे। उनका पुलिस के साथ जमकर संघर्ष हुआ।
विज्ञापन
पुलिस लाठीचार्ज में कई ग्रामीण घायल हो गए
- फोटो : video grab
विस्तार
ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के ढिंकिया गांव में प्रस्तावित जिंदल स्टील वर्क्स (JSW) के संयंत्र को लेकर शुक्रवार को ग्रामीण भड़क उठे। पुलिस ने ग्रामीणों पर जमकर लाठियां भांजी, जिसमें कई घायल हो गए। इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। यह संघर्ष पोस्को संयंत्र के खिलाफ हुए लंबे आंदोलन की याद ताजा कर रहा है।
विज्ञापन
खबरों के अनुसार संयंत्र की स्थापना के लिए ढिंकिया गांव में पान के बागान नष्ट किए जाने हैं, इसलिए ग्रामीण भड़क उठे। उनका पुलिस के साथ जमकर संघर्ष हुआ। ओडिशा में पोस्को इस्पात संयंत्र का इसी तरह विरोध हुआ था और लंबे आंदोलन के बाद इस मेगा परियोजना को 2017 में निरस्त करना पड़ा था। ग्रामीणों का जेएसडब्ल्यू संयंत्र के खिलाफ यह आंदोलन भी उसी दिशा में बढ़ रहा है। दक्षिण कोरिया की विश्व स्तरीय बड़ी इस्पात कंपनी पोस्को को दी गई जमीन ओडिशा सरकार ने बाद में जेएसडब्लू को दे दी थी, ताकि इस जमीन पर वह अपना एकीकृत इस्पात संयंत्र लगा सके।
विज्ञापन
लाठीचार्ज में 40 ग्रामीण घायल
शुक्रवार को पुलिस के साथ हुए संघर्ष में ग्रामीणों के अनुसार 40 लोग घायल हुए हैं। इनमें बड़ी संख्या में बच्चे व बूढ़े भी हैं। उधर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने दावा किया है कि झड़प के दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन पान के बागानों को नष्ट कर रहा है और लोगों को जबर्दस्ती घरों से बेदखल किया जा रहा है।
विज्ञापन