फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha train tragedy: Process begins for cremation of unclaimed bodies

Odisha Train Tragedy: लावारिस शवों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू, AIIMS भुवनेश्वर ने नगर निगम को सौंपे शव

Tue, 10 Oct 2023 10:35 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 10 Oct 2023 10:35 PM IST
सार

28 अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एम्स भुवनेश्वर ने सीबीआई के अधिकारियों की मौजूदगी में शवों को बीएमसी अधिकारियों को सौंपना शुरू कर दिया है। बालासोर ट्रेन हादसे में मिले 28 शवों की पहचान नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन
Odisha train tragedy: Process begins for cremation of unclaimed bodies
Odisha Train Accident - फोटो : ANI

विस्तार

28 अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भुवनेश्वर नगर निगम के अधिकारियों ने जानकारी दी। ओडिशा के बालासोर जिले में तीन ट्रेन दुर्घटनाओं में 297 लोगों की जान चली गई थी। चार महीने बाद, अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


एम्स भुवनेश्वर ने सीबीआई के अधिकारियों की मौजूदगी में शवों को बीएमसी अधिकारियों को सौंपना शुरू कर दिया है। बता दें जून में हुए हादसे के बाद से शव एम्स भुवनेश्वर में रखे गए थे।
विज्ञापन

बीएमसी कमिश्नर विजय अमृता कुलंगे ने कहा, हमने शवों का अंतिम संस्कार शुरू कर दिया है। हम अगले एक या दो दिनों में प्रक्रिया पूरी करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
बालासोर हादसे में एम्स भुवनेश्वर को मिले 162 शवों में से 81 को पहले चरण में मृतकों के परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया था। अधिकारी ने कहा कि बाद में डीएनए परीक्षण के बाद अन्य 53 शव परिवार के सदस्यों को दे दिए गए, लेकिन 28 शव लावारिस रह गए। बता दें कि शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस, बंगलूरू-हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी 2 जून को बहनागा बाजार स्टेशन के पास हादसे का शिकार हो गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed