{"_id":"647d6ff05a8e4a888904a213","slug":"odisha-train-accident-chief-secretary-pk-jena-said-no-intention-to-hide-deaths-dead-bodies-decomposing-fast-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Train Accident: ओडिशा सरकार पर लगा मौतों के आंकड़े छिपाने का आरोप, सरकार बोली- सब कैमरों के सामने हुआ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Train Accident: ओडिशा सरकार पर लगा मौतों के आंकड़े छिपाने का आरोप, सरकार बोली- सब कैमरों के सामने हुआ
Mon, 05 Jun 2023 10:49 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 05 Jun 2023 10:49 AM IST
सार
ओडिशा के मुख्य सचिव ने बताया कि कुछ शवों की दो बार गिनती करने की वजह से यह भ्रम की स्थिति बनी। दुर्घटनास्थल पर मीडियाकर्मियों के जाने पर भी किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं थी और जनता के सामने सारी कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
ओडिसा ट्रेन हादसा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा रेल हादसे में मृतकों के आंकड़ों को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति रही। दरअसल शनिवार को जहां मृतकों का आंकड़ा 288 बताया गया था, वो अब कम होकर 275 हो गया है। ऐसे में ओडिशा सरकार पर मृतकों के आंकड़े छिपाने का आरोप लगा। इस पर राज्य सरकार ने सफाई दी है। ओडिशा के मुख्य सचिव पीके जेना ने बताया कि उनकी सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं है कि मृतकों की संख्या को छिपाया जाए और राहत बचाव कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ चलाया गया है।
मुख्य सचिव बोले- सब कैमरों के सामने हुआ
जेना ने कहा कि ओडिशा सरकार पारदर्शिता में विश्वास रखती है। घटनास्थल पर हादसे के बाद से ही मीडिया के लोग भी मौजूद थे। सब कुछ कैमरों के सामने हुआ है। रेलवे ने बताया कि मृतकों की संख्या 288 है। हमने भी रेलवे की सूचना के आधार पर ऐसा ही बताया लेकिन बालासोर के जिलाधिकारी ने मृतकों के आंकड़े की पुष्टि की है और रविवार सुबह बताया कि रविवार सुबह 10 बजे तक मृतकों की संख्या 275 है। ओडिशा के मुख्य सचिव ने बताया कि कुछ शवों की दो बार गिनती करने की वजह से यह भ्रम की स्थिति बनी। दुर्घटनास्थल पर मीडियाकर्मियों के जाने पर भी किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं थी और जनता के सामने सारी कार्रवाई हुई।
ये भी पढ़ें- Odisha Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद फिर रेल सेफ्टी पर बढ़ेगा फोकस, 10 पॉइंट्स में समझें पूरी बात
विज्ञापन
ममता बनर्जी ने लगाया था आरोप
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतकों के आंकड़ों पर सवाल उठाए थे। बनर्जी ने कहा था कि उनके राज्य के 61 लोगों की मौत हुई है और 182 लापता हैं। मीडिया से बात करते हुए पश्चिम बंगाल की सीएम ने कहा कि अगर एक राज्य के 61 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 182 लापता हैं तो उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मृतकों की संख्या कितनी होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी ममता बनर्जी के आरोपों पर मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया था।
ये भी पढ़ें- Odisha train accident: रेलवे के पास अब आधुनिक सिग्नल सिस्टम, फिर ओडिशा में कैसे हो गई चूक?
गर्मी की वजह से खराब हो रही शवों की स्थिति
मुख्य सचिव पीके जेना ने बताया कि कुल 275 मृतकों में से 108 की पहचान हो सकी है। पहचान के बाद ही शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जेना ने बताया कि गर्म मौसम की वजह से शवों की स्थिति जल्दी खराब हो रही है। इसके बावजूद दो दिनों तक इंतजार किया जाएगा, अगर कोई शव लेने नहीं आता है तो उनका नियमों के मुताबिक अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।