{"_id":"6277111b960a5b3c83400376","slug":"odisha-tantrik-misdeed-with-woman-for-79-days-tortured-her-in-front-of-two-and-a-half-year-old-son-police-rescued-her-from-locked-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा : तांत्रिक ने महिला से 79 दिनों तक किया दुष्कर्म, ढाई साल के बेटे के सामने करता रहा दरिंदगी, पुलिस ने बंद कमरे से छुड़ाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा : तांत्रिक ने महिला से 79 दिनों तक किया दुष्कर्म, ढाई साल के बेटे के सामने करता रहा दरिंदगी, पुलिस ने बंद कमरे से छुड़ाया
Sun, 08 May 2022 06:08 AM IST
योगेश साहू
एजेंसी, बालासोर (ओडिशा)।
एजेंसी, बालासोर (ओडिशा)।
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 08 May 2022 06:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
ओडिशा के बालासोर में तांत्रिक ने महिला के साथ उसके ढाई साल के बेटे के सामने 79 दिनों तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार को बंद कमरे से महिला और उसके बच्चे को छुड़ा लिया। हालांकि, आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है कि उसके पति और ससुराल वालों ने वैवाहिक कलह को सुलझाने के लिए उसे तांत्रिक के साथ रहने के लिए मजबूर किया था। महिला की शादी 2017 में हुई थी। तांत्रिक ने ससुराल वालों को आश्वासन दिया था कि अगर वह कुछ महीनों तक उसके साथ रहेगी तो कलह को सुलझा लेगी।
विज्ञापन
महिला के अनुसार जब उसने ऐसा करने से इनकार किया तो उसकी सास ने उसे बेहोश कर दिया। उसे जब होश आया तो अपने को तांत्रिक के कमरे में पाया। परिवार के लोग बेटे को भी वहीं छोड़ गए थे। 28 अप्रैल को तांत्रिक अपना मोबाइल फोन कमरे में छोड़ कर कहीं गया हुआ था। तब महिला ने फोन कर मायके वालों को बताया।
विज्ञापन
6 साल की बच्ची से दुष्कर्म और उसकी हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास
असम के ग्वालपाड़ा में 2018 में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म और उसकी हत्या के आरोपी को जिला अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी श्रीनस उरांव उर्फ कालू मुंडा ने चार साल पहले रंगजुली थानांतर्गत सिमोलीतला चाय बागान इलाके में इस अपराध को अंजाम दिया था। विशेष पोस्को अदालत के जज एस धन ने शुक्रवार को उसे यह सजा सुनाई।
रिपोर्ट के अनुसार उरांव बच्ची को बहलाकर कर धान के खेत में ले गया और दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। बच्ची की लाश तीन दिनों बाद खेत में मिली थी। पीड़ित पक्ष के वकील संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी 3 दिसंबर, 2018 से फरार था। उसे रंगजुली पुलिस ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।