फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Vigilance department arrested IAS officer Dhiman Chakma while taking 10 lakh bribe

Odisha: 10 लाख घूस लेने का आरोपी IAS अधिकारी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Mon, 09 Jun 2025 11:18 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भवानीपटना/भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भवानीपटना/भुवनेश्वर Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 09 Jun 2025 11:18 PM IST
सार

ओडिशा सतर्कता विभाग ने व्यवसायी से कथित तौर पर 10 लाख रुपये घूस लेने के आरोपी IAS अधिकारी धीमान चकमा को गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने स्थानीय व्यवसायी से 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। भवानीपटना की विशेष सतर्कता अदालत ने अधिकारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

विज्ञापन
Odisha Vigilance department arrested IAS officer Dhiman Chakma while taking 10 lakh bribe
गिरफ्तारी। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ओडिशा के कालाहांडी जिले में धर्मगढ़ के सब-कलेक्टर और 2021 बैच के आईएएस अधिकारी धीमान चकमा को सोमवार को भवानीपटना की विशेष सतर्कता अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वे 10 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर पर पोस्ट: 'प्राकृतिक न्याय का उल्लंघन..', हाईकोर्ट ने पुणे की छात्रा का निष्कासन आदेश किया खारिज
विज्ञापन


सतर्कता विभाग ने रविवार को उनके सरकारी आवास से 47 लाख रुपये नकद बरामद किए। चकमा पर एक स्थानीय व्यवसायी से 20 लाख रुपये रिश्वत मांगने और न देने पर कार्रवाई की धमकी देने का आरोप था। व्यवसायी की शिकायत पर सतर्कता विभाग ने कार्रवाई की। विभाग के अनुसार, 8 जून की रात को धर्मगढ़ में चकमा के सरकारी आवास पर जाल बिछाया गया, जहां उन्हें 10 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। यह राशि गवाहों की मौजूदगी में उनके कब्जे से बरामद की गई। इसके बाद उनके आवास और कार्यालय की एक साथ तलाशी ली गई, जिसमें आवास से 47 लाख रुपये नकद मिले। चकमा इस राशि का कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सके। इस राशि को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Mizoram: नाबालिग से दुष्कर्म किया, फिर ऑनलाइन अपलोड कर दिया वीडियो; सीबीआई ने गिरफ्तार किया आरोपी

भारतीय वन सेवा अधिकारी के रूप में ओडिशा कैडर में की थी शुरुआत
सतर्कता पुलिस अधीक्षक एम राधाकृष्णन ने बताया कि चकमा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। चकमा ने 2019 बैच के भारतीय वन सेवा अधिकारी के रूप में ओडिशा कैडर में शुरुआत की थी और जून 2021 से मयूरभंज के बारिपदा में अतिरिक्त मुख्य संरक्षक के रूप में कार्य किया। इसके बाद, उन्होंने 2021 में सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की और आईएएस अधिकारी बनकर जनवरी 2024 में कालाहांडी के धर्मगढ़ में सब-कलेक्टर के रूप में नियुक्त हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed