{"_id":"5c844b04bdec2213e54b9c24","slug":"odisha-s-former-cm-hemnanda-biswal-s-daughter-and-congress-leader-sunita-biswal-joins-bjd","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा के पूर्व सीएम हेमनंदा बिस्वाल की पुत्री व कांग्रेस नेता सुनीता बीजद में शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा के पूर्व सीएम हेमनंदा बिस्वाल की पुत्री व कांग्रेस नेता सुनीता बीजद में शामिल
Sun, 10 Mar 2019 04:53 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 10 Mar 2019 04:53 AM IST
विज्ञापन
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हेमनंदा बिस्वाल की पुत्री और कांग्रेस नेता सुनीता बिस्वाल शनिवार को राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हो गईं। उन्होंने सीएम नवीन पटनायक की उपस्थिति में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजद की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को घोषणा की थी कि पार्टी इस बार लोकसभा चुनावों में एक परिवार से एक ही व्यक्ति को टिकट देगी। सूत्रों के अनुसार ऐसे में बिस्वाल परिवार से या तो पिता को टिकट मिलता या पुत्री को।
विज्ञापन