फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha reports first sunstroke death; mercury level crosses 44 degC

Sunstroke: ओडिशा में लू से पहली मौत, भीषण गर्मी की चपेट में राज्य; मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताई यह बात

Sat, 20 Apr 2024 12:39 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 20 Apr 2024 12:39 AM IST
सार

Odisha: विशेष राहत आयुक्त कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि बालासोर जिले के महेशपुर के लक्ष्मीकांत साहू (62 वर्षीय) की लू लगने से मौत हो गई थी। इस साल गर्मी में लू से मौत का यह पहला मामला है।

विज्ञापन
Odisha reports first sunstroke death; mercury level crosses 44 degC
तापमान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

ओडिशा बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। राज्य में लू से इस मौसम में पहली मौत हुई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


विशेष राहत आयुक्त कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि बालासोर जिले के महेशपुर के लक्ष्मीकांत साहू (62 वर्षीय) की 15 अप्रैल को लू लगने से मौत हो गई थी। इस साल गर्मी में लू से मौत का यह पहला मामला है। वही, लोक स्वास्थ्य निदेशक निरंजन मिश्रा ने बताया कि लू के कारण बीमार पड़ने के बाद राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 71 लोगों को भर्ती कराया गया है। इनमें 35 सुंदरगढ़ और सात-सात मयूरभंज और अंगुल के थे। 
विज्ञापन


पश्चिम ओडिशा का बौध शहर 44.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। इसके बाद उत्तरी ओडिशा के बारीपदा शहर में 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।अन्य स्थानों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। जिनमें झारसुगुडा (43.8 डिग्री सेल्सियस), अंगुल (43.7 डिग्री सेल्सियस), टिटलागढ़ (43.5 डिग्री सेल्सियस), बोलांगीर, भवानी पटना, मलकानगिरी और नयागढ़ (43 डिग्री सेल्सियस) शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राज्य के 32 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 41. डिग्री सेल्सियस, जबकि कटकशहर में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वानुमान लगाया कि ओडिशा में 21 अप्रैल तक लू की स्थिति बनी रहेगी। आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा, ज्यादातर जगहों पर अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इससे अधिया और कुछ जिलों में सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। विभाग ने यह भी कहा कि राज्य शनिवार से आंधी के चलते लू की स्थिति से कुछ राहत पाने की उम्मीद कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed