फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Ratna Bhandar of Jagannath temple opened valuables will be taken to strong room

Odisha: जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार चार दिन में दोबारा खुला, कीमती सामान स्ट्रॉन्ग रूम में शिफ्ट हुआ

Thu, 18 Jul 2024 11:28 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Thu, 18 Jul 2024 11:28 AM IST
सार

ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार एक बार फिर खोला गया। चार दशक से भी अधिक समय से बंद इस खदान में करोड़ों रुपये मूल्य के आभूषण और अन्य रत्न सहेजे गए हैं। सरकार इनकी सूची तैयार कराएगी। बृहस्पतिवार को सात बड़ी संदूकों में सामान स्थानांतरित करने में सात घंटे का समय लगा।

विज्ञापन
Odisha: Ratna Bhandar of Jagannath temple opened valuables will be taken to strong room
46 साल बाद खुला जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार - फोटो : pti

विस्तार

पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार बृहस्पतिवार को फिर से खोला गया। रत्न भंडार में मौजूद आभषूणों और कीमती सामान को अस्थायी स्ट्रॉन्ग रूम में स्थानांतरित किया गया। इससे पहले रविवार को 46 साल बाद रत्न भंडार को खोला गया था।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि रत्न भंडार को सुबह नौ बजकर 51 मिनट पर फिर खोला गया। यह एक हफ्ते में दूसरी बार है, जब कोषागार को खोला गया है। रत्न भंडार के भीतरी कक्ष से जेवरात को मंदिर परिसर में ही बने अस्थायी कोषागार में सफलतापूर्वक स्थानांतरित करने में सात घंटे का समय लगा। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के प्रमुख अरविंद पाधी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए लकड़ी और स्टील के अलमारी के साथ ही सात संदूकों का इस्तेमाल किया गया। एजेंसी
विज्ञापन


सामान स्थानांतरित करने से पहले की पूजा
भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहन भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना करने के बाद रत्न भंडार से कीमती सामान को दूसरी जगह रखने के लिए गठित समिति के सदस्यों ने सुबह नौ बजे मंदिर में प्रवेश किया। समिति अध्यक्ष एवं ओडिशा हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस विश्वनाथ रथ ने कहा, हमने भगवान जगन्नाथ से कोषागार के आंतरिक कक्ष में रखे सभी कीमती सामान को स्थानांतरित करने के लिए आशीर्वाद मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed