{"_id":"6afd3ab0a9fb05962c082233","slug":"lawyer-faces-consequences-remarks-against-the-cji-supreme-court-issues-contempt-notice-when-next-hearing-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजेआई के खिलाफ टिप्पणी करना वकील को पड़ा भारी: सुप्रीम कोर्ट ने थमाया अवमानना नोटिस, अगली सुनवाई कब?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीजेआई के खिलाफ टिप्पणी करना वकील को पड़ा भारी: सुप्रीम कोर्ट ने थमाया अवमानना नोटिस, अगली सुनवाई कब?
Wed, 18 Nov 2026 11:12 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:12 AM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ 16 नवंबर को खुली अदालत में अपमानजनक टिप्पणी करने वाले वकील प्रवीण सिंघल को अवमानना का नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने उन्हें 8 जनवरी तक हलफनामा दाखिल करने और अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट ने एक वकील को अवमानना का नोटिस जारी किया है, जिसने 16 नवंबर को खुली अदालत में भारत के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) की ओर से वकील के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मांग वाली याचिका पर विचार करते हुए, जस्टिस दीपांकर दत्ता, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने कथित अवमाननाकर्ता, अधिवक्ता प्रवीण सिंघल को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
बेंच ने क्या कहा?
बेंच ने अटॉर्नी जनरल की मंजूरी समेत मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों पर विचार किया। इसके बाद कोर्ट ने कहा कि पहली नजर में यह मामला आगे कार्रवाई करने लायक है। कोर्ट ने कहा कि एससीबीए ने वकील के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में अवमानना की कार्रवाई शुरू करने की मांग की है। कोर्ट को लगता है कि इस मांग पर आगे सुनवाई होनी चाहिए। अब इस मामले की अगली सुनवाई जनवरी में होगी।
पीठ ने क्या निर्देश दिए?
बेंच ने कहा कि प्रतिवादी 8 जनवरी तक अपना जवाब (हलफनामा) दाखिल कर सकता है। इसके साथ ही निर्देश दिया कि अगली सुनवाई की तारीख पर उसे व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहना होगा। एससीबीएके अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप राय ने शुरुआत में ही कहा कि खुली अदालत में अनुचित टिप्पणी करने की घटना पूरी तरह से अस्वीकार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह वकील एससीबीए का सदस्य नहीं था। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिवादी ने सीजेआई सूर्यकांत को निशाना बनाते हुए इंस्टाग्राम पर एक रील भी पोस्ट की है।
विज्ञापन
(खबर अपडेट हो रही )