फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Politics thanksgiving ceremony Samvardhana Sabha double engine government news in hindi

Odisha: डबल इंजन की सरकार के बाद ओडिशा में धन्यवाद सभा का आयोजन, भाजपा सांसद बोले- घोषणा-पत्र पर चर्चा की गई

Mon, 01 Jul 2024 07:58 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 01 Jul 2024 07:58 AM IST
सार

भाजपा सांसद टंकाधर त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी के सभी सांसद, विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री को यहां आमंत्रित किया गया था। यह याद दिलाने के लिए था कि जो भी हमने अपने घोषणापत्र में वादा किया है उसे पूरा करने के लिए हमें बहुत मेहनत करनी है।

विज्ञापन
Odisha Politics thanksgiving ceremony Samvardhana Sabha double engine government news in hindi
भाजपा सांसद संवित पात्रा - फोटो : ANI (Video Grab)

विस्तार

ओडिशा में डबल इंजन सरकार बनने के बाद भाजपा सांसद संवित पात्रा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि राज्य में सरकार के गठन के बाद एक धन्यवाद समारोह आयोजित किया गया था। भाजपा नेता ने कहा कि राज्य में संवर्धन सभा का आयोजित किया गया, जिसमें नवनिर्वाचित मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता का धन्यवाद भी किया। 
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए संवित पात्रा ने कहा, "भाजपा ओडिशा के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन था। ओडिशा में हमारे पास डबल इंजन सरकार है। हमने धन्यवाद समारोह का आयोजन किया। हमने संवर्धन सभा का आयोजन किया, जिसमें नवनिर्वाचित सांसदों, विधायकों और मंत्रियों को सम्मानित किया गया। ओडिशा में डबल इंजन सरकार बनाने के लिए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने जनता का धन्यवाद किया। हमने उस घोषणापत्र पर चर्चा की, जिसका वादा ओडिशा भाजपा ने किया था। हमने इस बात पर चर्चा की कि कैसे इसे ओडिशा में लागू करेंगे।" 
विज्ञापन


भाजपा सांसद टंकाधर त्रिपाठी ने कहा, "पार्टी के सभी सांसद, विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री को यहां आमंत्रित किया गया था। यह याद दिलाने के लिए था कि जो भी हमने अपने घोषणापत्र में वादा किया है उसे पूरा करने के लिए हमें बहुत मेहनत करनी है। यह निर्णय लेने का एक दिन था कि लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए कैसे काम किया जाए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा में पहली बार भाजपा की सरकार
बता दें कि ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी हुए। विधानसभा की 147 सीटों पर भाजपा ने 78 पर जीत हासिल कर बीजू जनता दल (बीजद) के 24 वर्षों के कार्यकाल को खत्म कर दिया। ओडिशा में भाजपा पहली बार सरकार बनाने में कामयाब रही। इस जीत के साथ मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री बने। इस विधानसभा चुनाव में बीजद 51 सीटें ही जीतने में कामयाब रही। इसके अलावा कांग्रेस 14 और सीपीआई(एम) को एक सीटों पर जीत मिलीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed