फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Police arrest two brothers for Harassment attempting to bury pregnant teen News In Hindi

Odisha: नाबालिग के साथ दो भाइयों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो जिंदा दफनाने की कोशिश; ऐसे खुला राज

Sat, 26 Jul 2025 05:50 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 26 Jul 2025 05:50 AM IST
सार

ओडिशा के जगतसिंहपुर में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई। जहां एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दो भाइयों ने कई बार दुष्कर्म किया। जब लड़की सात महीने की गर्भवती हुई, तो आरोपियों ने अपने अपराध छिपाने के लिए उसे जिंदा दफनाने की साजिश रची। गर्भपात का लालच देकर उसे गड्ढे के पास बुलाया और धमकी दी। 

विज्ञापन
Odisha Police arrest two brothers for Harassment attempting to bury pregnant teen News In Hindi
सामूहिक दुष्कर्म का मामला

विस्तार

ओडिशा के जगतसिंहपुर में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई। जहां एक 15 साल की नाबालिग लड़की से साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो भाई, भाग्यधर दास और पंचानन दास ने 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म करने के बाद और उसे जिंदा दफनाने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी तुलु अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने नाबालिग लड़की के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म किया। इसके बाद जब आरोपियों को पता चला कि लड़की सात महीने की गर्भवती है, तो अपने अपराध को छिपाने के लिए उसे जिंदा दफनाने की योजना बनाई। आरोपियों ने लड़की को गर्भपात कराने का लालच दिया और उसे एक जगह पर बुलाया। वहां पहले से ही एक गड्ढा खोदा गया था। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर उसने गर्भपात नहीं कराया, तो उसे गड्ढे में जिंदा दफना देंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- WB: विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में भी SIR की चर्चा तेज, BLO को दी जा रही ट्रेनिंग, अंतिम फैसला आयोग पर

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को किया गया कोर्ट में पेश
हालांकि नाबालिग लड़की किसी तरह वहां से भाग निकली और अपने पिता को पूरी घटना बताई। इसके बाद, उसके पिता ने कुजंग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की। लड़की का मेडिकल परीक्षण जिला मुख्यालय अस्पताल में किया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है, और मामले की जांच जारी है।


जगतसिंहपुर में इस हफ्ते दूसरी घटना
बता दें कि यह जगतसिंहपुर में इस हफ्ते यौन हिंसा की दूसरी घटना है। बीते मंगलवार को भी एक अन्य नाबालिग लड़की को जन्मदिन की पार्टी से लौटते समय दो लोगों ने खेत में अगवा कर दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।


ये भी पढ़ें:-  'आपका लेक्चर नहीं सुनूंगी': अभिजीत सरकार हत्याकांड से जस्टिस शुभ्रा घोष ने खुद को किया अलग, इस कारण हुईं नाराज

राज्य में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाएं
इससे पहले रविवार को मलकानगिरी जिले में भी एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई। तीन लोगों ने उसे अगवा कर दुष्कर्म किया। वह किसी तरह उनके चंगुल से निकली, लेकिन घर लौटते समय एक ट्रक ड्राइवर ने भी उसका दुष्कर्म किया। ऐसे में बात अगर पूरे महीने की करें तो मीडिया रिपोर्ट की माने तो पिछले एक महीने में ओडिशा में कम से कम 12 दुष्कर्म की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं जून में 10 दिनों के भीतर पांच दुष्कर्म और गैंगरेप के मामले दर्ज किए गए थे।

गौरतलब है कि दुष्कर्म के अलावा भी ओडिशा में कई अन्य बड़ी घटनाएं सामने आई है। इस महीने की शुरुआत में, बालासोर के फकीर मोहन ऑटोनॉमस कॉलेज की एक 20 साल की छात्रा ने अपने यौन उत्पीड़न की शिकायत खारिज होने के बाद आत्मदाह कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं रविवार को पुरी के निमापाड़ा ब्लॉक में एक 15 साल की लड़की को अज्ञात हमलावरों ने आग लगा दी। उसे बेहतर इलाज के लिए नई दिल्ली के एम्स में भेजा गया है। पुलिस इन सभी मामलों की जांच कर रही है और अपराधियों को सजा दिलाने की कोशिश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed