{"_id":"5d958d7c8ebc3e014b5fa819","slug":"odisha-people-fed-human-excrement-to-six-elderly-people-on-suspicion-witchcraft-later-broke-teeth","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: जादू-टोने के शक में छह बुजुर्गों को मलमूत्र खाने पर किया मजबूर, तोड़े दांत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: जादू-टोने के शक में छह बुजुर्गों को मलमूत्र खाने पर किया मजबूर, तोड़े दांत
Thu, 03 Oct 2019 11:54 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 03 Oct 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
गंजम जिले के पुलिस अधीक्षक ब्रजेश राय
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के गंजम जिले में कुछ लोगों ने जादू-टोना करने के शक में छह बुजुर्ग व्यक्तियों के दांत तोड़ दिए और उन्हें मानव मलमूत्र खाने को मजबूर किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। वहीं, इस मामले में 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गंजम जिले के पुलिस अधीक्षक ब्रजेश राय ने बताया है कि इस जघन्य घटना में 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों को पकड़ने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गश्त तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
इससे पहले गंजम जिले के गोपुरपुर गांव में कुछ लोगों को शक था कि छह बुजुर्ग व्यक्ति मिलकर जादू-टोना कर रहे हैं, जिसके चलते उनके इलाके में कम से कम छह महिलाओं की मौत हो गई और सात अन्य महिलाएं बीमार हो गईं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि लोगों ने इन छह बुजुर्गों को जबरदस्ती घर से बाहर निकाला और उन्हें मानव मलमूत्र खाने के लिए मजबूर किया, उसके बाद इन लोगों के दांत उखाड़ दिए गए। इन बुजुर्गों ने मदद के लिए गुहार लगाई लेकिन कोई भी व्यक्ति मदद के लिए आगे नहीं आया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि सभी बुजुर्गों की उम्र 60 साल से अधिक है और पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। जहीं उनकी हालत स्थिर है। राय ने कहा है कि इस घटना में कथित रूप से शामिल व्यक्तियों क नाम भी उनके पास हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा वहीं, गिरफ्तारी के डर से गांव के लगभग सभी पुरुष फरार हो गए हैं।