फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   odisha Minor physically abused near Bhubaneswar two accused held

Odisha: ओडिशा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, सोने के गहने भी लूटे; दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Dec 2025 02:32 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 16 Dec 2025 02:32 AM IST
सार

ओडिशा में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज हुई है। पीड़िता अपने एक दोस्त के साथ पर्यटन स्थल से वापस लौट रही थी, उसी दौरान ये अपराध हुआ। 

विज्ञापन
odisha Minor physically abused near Bhubaneswar two accused held
पीड़िता से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा के भुवनेश्वर के पास नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसके सोने के गहने भी लूट लिए गए। पुलिस ने बताया कि एक मशहूर पर्यटन स्थल से लौटते समय पीड़िता को हवस का शिकार बनाया गया। पुलिस ने  बताया कि यह घटना 10 दिसंबर को रात करीब 8 बजे हुई, जब लड़की अपने एक पुरुष साथी के साथ धौली हिल्स, जिसे 'पीस पैगोडा' के नाम से जाना जाता है, से घर लौट रही थी।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने दी घटना की जानकारी
पुलिस कमिश्नर एस देव दत्ता सिंह ने बताया, 'लड़की की मां की शिकायत के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है।' शिकायत 11 दिसंबर को धौली पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। पीड़िता खुर्दा जिले की रहने वाली है। पीड़िता की मां ने शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी बेटी और एक दोस्त पर दो लोगों ने हमला किया और लूटपाट की। उसकी मां ने दावा किया कि बदमाशों ने नाबालिग से 20 ग्राम सोने की चेन और 5 ग्राम चांदी का सामान लूट लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक साइंटिफिक टीम ने मौके का दौरा किया है और सबूत इकट्ठा किए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चरम पर प्रदूषण: दिल्ली-NCR में आज सुबह घने कोहरे का यलो अलर्ट, नौ से 11 डिग्री के बीच न्यूनतम तापमान का अनुमान
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed