{"_id":"63d7c504b7eafe4d2133dd8f","slug":"odisha-minister-s-killing-bjp-demands-cbi-probe-cong-seeks-resignation-of-cm-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा के मंत्री की हत्या का मामला: भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग; कांग्रेस ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा के मंत्री की हत्या का मामला: भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग; कांग्रेस ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा
Mon, 30 Jan 2023 06:54 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 30 Jan 2023 06:54 PM IST
सार
भाजपा नेता जयनारायण मिश्रा ने कहा, ''मुझे संदेह है कि मंत्री की हत्या साजिश का हिस्सा है, क्योंकि आरोपी एएसआई गोपाल दास को मंत्री की हत्या से एक दिन पहले ही सर्विस रिवॉल्वर जारी की गई थी।"
विज्ञापन
नबा किशोर दास
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा सरकार के मंत्री नबा किशोर दास की दिनदहाड़े हत्या का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। विपक्षी भाजपा ने सोमवार को जहां इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की, ताकि हत्या के पीछे की साजिश का पता लगाया जा सके। वहीं, कांग्रेस ने राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त होने का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री दास (60 वर्षीय) पर रविवार दोपहर करीब एक बजे ब्रजराजनगर शहर में सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास ने गोली चलाई थी। इसके बाद घायल बीजद नेता को भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
भाजपा नेता जयनारायण मिश्रा ने यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, ''मुझे संदेह है कि मंत्री की हत्या साजिश का हिस्सा है, क्योंकि आरोपी एएसआई गोपाल दास को मंत्री की हत्या से एक दिन पहले ही सर्विस रिवॉल्वर जारी की गई थी।" उन्होंने कहा कि चूंकि आरोपी राज्य पुलिस का एक कर्मचारी है, इसलिए पुलिस बल इस घटना की जांच नहीं कर सकता। मिश्रा ने यह भी जानना चाहा कि आरोपी पुलिसकर्मी को सर्विस पिस्टल क्यों जारी की गई जबकि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था।
विज्ञापन
यह दावा करते हुए कि क्राइम ब्रांच की जांच से सच्चाई सामने नहीं आ सकती, उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच से घटना की उचित जांच हो सकती है। मिश्रा ने कहा, "अगर मुख्यमंत्री मंत्री की हत्या के पीछे की सच्चाई का खुलासा करना चाहते हैं तो उन्हें सीबीआई जांच का आदेश देना चाहिए।" उन्होंने घटना में प्रभावशाली व्यक्तियों और वरिष्ठ अधिकारियों के शामिल होने का संदेह जताया।
अन्य विपक्षी दल कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस नेता संतोष सिंह सलूजा ने कहा, 'क्या राज्य में कानून-व्यवस्था की कोई स्थिति है? एक मंत्री को दिनदहाड़े एक पुलिसकर्मी द्वारा मार दी जाती है। कालाहांडी में महिला शिक्षक की हत्या के मामले में एक आरोपी की जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।"
उन्होंने पूछा कि अगर मंत्री सड़क पर सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की क्या स्थिति हो सकती है। कांग्रेस के एक अन्य विधायक सुरेश राउत्रे ने भी दास की हत्या की निष्पक्ष जांच करने के लिए घटना की न्यायिक जांच की मांग की।