{"_id":"63e48ff9913d1281e60c2f93","slug":"odisha-man-walks-kilometres-with-wife-body-on-shoulders-after-her-death-in-andhra-pradesh-latest-news-update-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: ओडिशा में पत्नी का शव कंधे पर लेकर कई किलोमीटर पैदल चला व्यक्ति, पुलिस ने की एम्बुलेंस का इंतजाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: ओडिशा में पत्नी का शव कंधे पर लेकर कई किलोमीटर पैदल चला व्यक्ति, पुलिस ने की एम्बुलेंस का इंतजाम
Thu, 09 Feb 2023 11:51 AM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 09 Feb 2023 11:51 AM IST
सार
पांगी ने अपनी बीमार पत्नी को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में एक अस्पताल में भर्ती कराया था। हालांकि, चिकित्सकों ने उसे घर वापस ले जाने की सलाह दी थी, जो करीब 100 किलोमीटर दूर था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
ओडिशा के कोरापुट जिले के 35 वर्षीय व्यक्ति के पत्नी के शव को अपने कंधे पर लटकाकर कई किलोमीटर तक पैदल चलने का मामला सामने आया है। महिला की बुधवार को पड़ोसी आंध्र प्रदेश में एक अस्पताल से लौटते वक्त एक ऑटोरिक्शा में मौत हो गई थी। इसके बाद जब पुलिसकर्मियों ने सामुलु पांगी को अपनी पत्नी इदे गुरु (30) का शव कंधे पर ले जाते हुए देखा तो शव उसके गांव तक ले जाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था की।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पांगी ने अपनी बीमार पत्नी को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में एक अस्पताल में भर्ती कराया था। हालांकि, चिकित्सकों ने उसे घर वापस ले जाने की सलाह दी थी, जो करीब 100 किलोमीटर दूर था।
विज्ञापन
पांगी ने बताया कि उसने अपने गांव लौटने के लिए एक ऑटो रिक्शा बुलाया, लेकिन गुरु की बीच रास्ते में ही मौत हो गई। इसके बाद ऑटो चालक ने आगे जाने से मना कर दिया और उन्हें रास्ते में ही उतार दिया। कोई और व्यवस्था न होने पर पांगी ने अपने कंधे पर पत्नी का शव लेकर अपने घर पैदल चलना शुरू कर दिया था जो वहां से करीब 80 किलोमीटर दूर था।
विज्ञापन