{"_id":"5ce5f462bdec22073f3f1ed2","slug":"odisha-lok-sabha-election-2019-results-live-election-vote-counting-chunav-result-news-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha Election Result Live: भाजपा ने एक बार फिर बनाई बढ़त, सात सीटों पर आगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha Election Result Live: भाजपा ने एक बार फिर बनाई बढ़त, सात सीटों पर आगे
Fri, 24 May 2019 09:08 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 24 May 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
ओडिशा लोकसभा परिणाम लाइव
- फोटो : अमर उजाला
देश की 542 सीटों के चुनाव नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझान में भाजपा को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। इससे पहले आए तमाम एग्जिट पोल्स ने भाजपानीत एनडीए गठबंधन को सबसे ज्यादा सीटें दीं और एनडीए—2 सरकार पर अपनी मुहर लगा दी। एनडीए के खाते में एग्जिट पोल में सबसे ज्यादा 267 से 350 सीटें आईं।
विज्ञापन
एग्जिट पोल कितने सही होते हैं और कितने गलत, यह आज तय हो जाएगा। आज यह भी तय हो जाएगा कि जनता ने भाजपा को चुनेगी या कांग्रेस को या तीसरा मोर्चा जनता की पसंद होगा। 542 लोकसभा सीटों में ओडिशा की 21 सीटों के परिणाम आज घोषित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
किसकी हुई जीत
| सीट | बीजद | भाजपा | कांग्रेस |
| कालाहांडी | |||
| नबरंगपुर | |||
| बेरहामपुर | |||
| कोरापुट | |||
| बरगढ़ | |||
| सुंदरगढ़ | |||
| बोलांगीर | |||
| कंधमाल | |||
| अस्का | |||
| संबलपुर | |||
| क्योंझर | |||
| ढेंकानाल | |||
| कटक | |||
| पुरी | |||
| भुवनेश्वर | |||
| मयूरभंज | |||
| जगतसिंहपुर | |||
| बालासोर | |||
| भद्रक | |||
| जाजपुर | |||
| केंद्रपाड़ा |
ओडिशा की 21 सीट कालाहांडी, नबरंगपुर, बेरहामपुर, कोरापुट, बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल, अस्का, संबलपुर, क्योंझर, ढेंकानाल, कटक, पुरी, भुवनेश्वर, मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर के चुनाव परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। यहां पर मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है। 2014 में सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजेडी) को 21 में से 20 और भाजपा को एक सीट पर जीत मिली थी।
विज्ञापन
शुरुआती रुझान में भाजपा और नवीन पटनायक के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
2014 लोकसभा में 21 में से 20 सीट जीतने वाली नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) की बीजद पार्टी को नुकसान हुआ है। यहां भाजपा (BJP) दो सीटों पर आगे चल रही है।
नवीन पटनायक की बीजद दो सीटों पर और भाजपा भी दो सीटों पर आगे चल रही है।
भाजपा तीन सीटों पर आगे चल रही है जबकि बीजद दो सीटों पर आगे है।
सीएम नवीन पटनायक की पार्टी ने बढ़त बना ली है। बीजद चार और भाजपा तीन सीटों पर आगे चल रही है।
बीजद ने भारी बढ़त बना ली है। बीजद 12, भाजपा पांच और कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।
ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों के शुरुआती रुझान आ चुके हैं। 2014 के मुकाबले भाजपा अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यहां भाजपा 6 और बीजद 15 सीटों पर आगे है।
यहां भाजपा 6 और बीजद 15 सीटों पर आगे है।
भाजपा छह सीटों पर आगे चल रही है जबकि बीजद 15 सीटों पर आगे है।
भाजपा ने एक बार फिर बढ़त बना ली है। अब भाजपा सात सीटों पर आगे चल रही है। बीजद 14 सीटों पर आगे है।